बेंगलुरु। देश की तमाम महिलाएं हैं, जो ऊंची-ऊंची डिग्री लेने के बाद एक सफल गृहणी की तरह अपने घरों को संभाल रही हैं। अक्सर उन्हें फील होता है कि वो भी नौकरी करें, बिजनेस करें या फिर कोई ऐसा काम करें, जिससे घर के लिये एक्स्ट्रा इनकम हो सके। यदि आप भी ऐसा सोचती हैं, तो हम आपके लिय एक आईडिया लेकर आये हैं। यह आईडिया है, छोटे से निवेश पर घर बैठे बिजनेस शुरू करना।
यदि आप किसी विशेष कला जैसे सजावट आदि के सामान को बनाने की कला जानती हैं, तो आज ही बनाना शुरू कर दें, क्योंकि डेकोरेशन के सामान आपके लिये आय के स्रोत बन सकते हैं।
क्या-क्या चाहिये?
- जो भी डेकोरेशन सामान बनाना चाहती हैं, उसका रॉ मटीरियल यानी कच्चा माल
- एक कंप्यूटर, जिसमें इंटरनेट कनेक्शन लगा हुआ हो
- एक कैमरा या फिर अच्छा स्मार्ट फोन, जिसमें कैमरा हो (ध्यान रहे वीजीए कैमरा नहीं)
बिजनेस का पहला चरण- प्रोडक्शन
- सबसे पहले आप जो भी चीजें बनाना जानती हैं, उसके रॉ मटीरियल को बाजार से खरीद लें।
- फिर डेकोरेशन के आईटम बनाना शुरू करें।
- घर में कोई ऐसी जगह निर्धारित करें, जहां रौशनी हो।
- उस जगह के बैकग्राउंड को सजा दें, ताकि वहां डेकोरेशन पीस रख सकें।
- अब जो कुछ बनायें, उसकी अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लें।
- यदि कोई उपयोगी वस्तु बनायी है, तो उसकी तस्वीर उसी के अनुसार लें।
- टेबल कवर है, तो टेबल पर डाल कर तस्वीर लें, वॉल रैक है, तो वॉल पर लगाकर।
- अब प्रत्येक वस्तु में आयी लागत में संभावित लाभ जोड़ते हुए प्राइस टैग कर दें।
बिजनेस का दूसरा चरण- सेल
अपने बनाये हुए सामान को बेचने के लिये तीन तरीके आप अपना सकती हैं।
1. फ्री ऐड साइटों के माध्यम से
Click.in. OLX.com, Quikr.com, आदि जैसी वेबसाइटों पर सेल के फ्री विज्ञापन के तहत तस्वीरें अपलोड कर दें और इन साइटों के माध्यम से घर बैठे बेचें। इसके अंतर्गत आपके ग्राहक सिर्फ आपके शहर के लोगों तक ही सीमित रहेंगे।
2. खुद की वेबसाइट बना कर
खुद का डोमेन बुक करें, वेबसाइट बनायें और उस पर अपने प्रॉडक्ट्स का डीटेल अपलोड करें। http://www.yourdomainsearch.com/ जैसी साइटें उपयोगी साबित हो सकती हैं। साइट बनाने में करीब 3000 रुपए तक खर्च आयेगा। प्रॉडक्ट बेचने के लिये आप किसी कूरियर कंपनी से टाई-अप कर सकती हैं, कैश ऑन डिलीवरी के लिये। या फिर पेमेंट गेटवे के लिये किसी अन्य गेटवे कंपनी के साथ। हालांकि इसमें खर्च थोड़ा ज्यादा आयेगा।
3. ई-कॉमर्स साइटों से संपर्क कर
फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, स्नैपडील, मिंत्रा, जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों को आप सीधे अपने प्रॉडक्ट बेच सकती हैं। ये कंपनियां असल में छोटे स्तर पर या घरेलू उद्योग के स्तर पर काम करने वाले लोगों से प्रॉडक्ट खरीदने में जरा भी देर नहीं लगाते हैं। इसके लिये आप इन कंपनियों को सीधे ई-मेल कर सकती हैं।
कुछ जरूरी टिप्स जरूर पढ़ें नीचे स्लाइडर में।
अपनी कला को बेकार मत जाने दें
यदि आप एंटीक पीस बनाती हैं, तो अपनी कला को सीमित मत रखें, इसे धन का स्रोत बनायें।
पैसे का हिसाब
यदि आप कोई प्रॉडक्ट बना रही हैं, तो उसमें आयी लागत का पूरा हिसाब रखें, नहीं तो घाटे का सौदा हो सकता है।
प्रॉफिट मार्जिन
आपको मालूम होना चाहिये कि इसमें आपको तुरंत प्रॉफिट नहीं मिलेगा, इसलिये शुरुआत में मार्जिन ज्यादा लेकर चलें।
हमेशा 5 से ज्यादा बनायें
हर चीज कम से कम 5 से ज्यादा बनायें, क्योंकि अगर एक पीस डिफेक्टिव निकल जाये, तो आप उसे एक्सचेंज कर सकेंगी।
निरंतर प्रयास करें
फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां अगर आपका प्रॉडक्ट लेने से इंकार कर दें, तो अन्य कंपनियों में ट्राई करें, हिम्मत मत हारें। निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications