बंधन बैंक के बारे में 10 जरूरी बातें आपको जरूर मालूम होनी चाहिये
नई दिल्ली। देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 23 अगस्त 2015 को बंधन बैंक का उद्घाटन किया। स्वतंत्रता के बाद पूर्वी भारत का पहला कमर्शियल बैंक है, जिसे आरबीआई की मान्यता प्राप्त है।

बंधन बैंक के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक चंद्र शेखर घोष हैं, जिनका मकसद छोटे व्यापारियों और छोटे उद्योग लगाने वालों को वित्तीय सहायता मुहैया कराना है।
चलिये अब पढ़ते हैं बंधन बैंक से जुड़ी पांच जरूरी बातें-
- बंधन बैंक ने एक साथ 501 शाखाओं, 2022 सेवा केंद्रों और 50 एटीएम मशीनों के साथ 24 राज्यों में शुरुआत की है।
- 2016 के वित्तीय वर्ष के अंत तक देश के 27 राज्यों में इस बैंक की 632 शाखाएं और 250 एटीएम होंगे।
- बंधन बैंक ने कुल 1.43 करोड़ अकाउंट खोलने के साथ बड़ी शुरुआत की है।
- बंधन बैंक में करीब 10.500 हजार करोड़ लोन बुक हो चुका है। बैंक में 19,500 कर्मचारी हैं।
- बैंक की 71 प्रतिशत शाखाएं देश के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 35 प्रतिशत ऐसे क्षेत्रों में हैं, जहां पहले कभी कोई बैंक नहीं था।
- पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 220 शाखाएं हैं। फिर बिहार (67), असम (60), महाराष्ट्र (21), उत्तर प्रदेश (20), त्रिपुरा (20) औार झारखंड (15) हैं।
- बंधन बैंक का मुख्यालय कोलकाता में है, जिसके दो डिवीजन हैं।
- इस बैंक का मकसद देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को वित्तीय सहायता मुहैया कराना है।
- इस बैंक की शुरुआत में ही 75 लाख उपभोक्ता हैं।
- इस बैंक से नार्थ ईस्ट को नई आर्थिक मजबूती प्रदान होगी।


Click it and Unblock the Notifications