अगर आपको रिलायंस जियो सिम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की कतई जरूरत नहीं है। हम आपको एक आसान तरीका बताएंगे जिसके जरिए रिलायंस जियो की फ्री सर्विस का फायदा आप उठा सकते हैं। जियो सिम लॉन्च होने के बाद से ही सुर्खियों में है। वहीं रिलायंस स्टोर पर ये सिम मिलने से पहले ही बिक जा रहे हैं। ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे और तरीका बातएंगे कि आप कैसे जियो की फ्री सर्विसेस का लाभ उठा सकते हैं।
MNP के जरिए पाएं सिम
अगर आपको जियो सिम का लाभ चाहिए तो सबसे पहले आपको अपना नंबर पोर्ट करना होगा। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी की मदद से अपना यूजर बदलना होगा। इस प्रक्रिया में आपका नंबर वही रहेगा जबकि सर्विस प्रोवाइडर बदल जाएगा।
फॉलों करें ये स्टेप
आपको मोबाइल नंबर पोर्ट करने के लिए कुछ आसान स्टेप अपनाने होंगे। सबसे पहले आपको नंबर पोर्ट के लिए एक रिक्वेस्ट भेजनी होगी । जिसमें आपको port <स्पेस> <मोबाइल नंबर> लिखकर 1900 पर भेजना होगा। ऐसा करने के बाद आपको एक UPC कोड मिलेगा यह 15 दिनों के लिए वैध होता है इसके जरिए आप रिलायंस जियो की सर्विज पाने में सक्षम हो जाएगे।
वैरिफिकेशन के बाद सिम होगा एक्टिवेट
इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपको वैरिफिकेशन के लिए रिलायंस मोबाइल स्टोर या रिलायंस वर्ल्ड में जाकर आपनी फोटो आईडी प्रूफ आदि देने होंगे। फिर आपको एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद रिलायंस जियो आपको एक सिम कार्ड देगा। यह सिमकार्ड आपके पुराने नंबर पर ही एक्टिवेट हो जाएगा जिसे आप 5-6 दिन बाद यूज कर सकते हैं।
जियो की सर्विस
रिलायंस जियो की यह सेवा पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि वर्तमान में भारत ब्रॉडबैंड की सेवा में दुनिया में 150वें स्थान पर है लेकिन रिलायंस जियो के लॉन्च हो जाने के बाद से भारत दुनिया की टॉप-10 4जी और ब्रॉड बैंड सेवा में स्थान बना लेगा।
जियो का बंपर ऑफर
रिलायंस जियो ने अपने लॉन्च पर तमाम ऐसे ऑफर दिए जो शायद ही किसी ने सोचे हों। फ्री रोमिंग, फ्री वॉयस कॉल और बहुत कम कीमत पर 4जी डाटा की सर्विस देने जैसी सुविधाएं शुरु की गई हैं। रिलायंस जियो की इस सेवा को वन इंडिया प्लान के तहत शुरु किया गया है। इस सेवा में किसी तरह का रोमिंग चार्ज नहीं लगेगा। अब तक सिर्फ बीएसएनएल ही पूरे देश में रोमिंग फ्री कनेक्शन दे रहा था।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications