वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 23 अगस्त 2015 को बंधन बैंक का उद्घाटन किया था। स्वतंत्रता के बाद पूर्वी भारत का पहला कमर्शियल बैंक है, जिसे आरबीआई की मान्यता प्राप्त है। इस बैंक का मकसद देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को वित्तीय सहायता मुहैया कराना है। इस बैंक की शुरुआत में ही 75 लाख उपभोक्ता हैं। इस बैंक से नार्थ ईस्ट को नई आर्थिक मजबूती प्रदान होगी।
बंधन बैंक की ब्याज दरें
बंधन बैंक की ब्याज दरें किसी भी ग्राहक को आकर्षित कर सकती हैं। बचत खातों पर बंधन बैंक 6 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। जबकि अभी कई ऐसे बैंक हैं जो 4 फीसदी की दर से ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में बंधन बैंक में बचत खाते पर अन्य बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज मिल रहा है। हालांकि कोटक महिंद्रा और कुछ अन्य बैंक भी हैं जो 6 फीसदी की दर से ब्याज दे रहे हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट
बंधन बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी आकर्षक ब्याज दर दी जा रही है। एक से दो वर्ष तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बंधन बैंक 8.4 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं तमाम बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.5 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। इस मामले में पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम भी बेहतर है जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 फीसदी से अधिक की दर से ब्याज दे रही है।
आवर्ती जमा (रिकरिंग डिपॉजिट)
सामान्य भाषा में लोग इसे RD कहते हैं। RD पर बंधन बैंक में अच्छी ब्याज दरें मिल रही हैं। 1 से दो साल के लिए RD पर बंधन बैंक में 8.25 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। वहीं 2 से 3 साल के RD पर भी यही ब्याज दर है। 3 से 5 वर्ष तक के RD पर ब्याज दर पर 8 फीसदी ब्याज दर है जबकि 5 से 7 साल के RD पर 7 फीसदी ब्याज दर है।
कुछ जरूरी बातें
बंधन बैंक के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक चंद्र शेखर घोष हैं, जिनका मकसद छोटे व्यापारियों और छोटे उद्योग लगाने वालों को वित्तीय सहायता मुहैया कराना है। चलिये अब पढ़ते हैं बंधन बैंक से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।
विस्तार की योजना
बंधन बैंक ने एक साथ 501 शाखाओं, 2022 सेवा केंद्रों और 50 एटीएम मशीनों के साथ 24 राज्यों में शुरुआत की है। 2016 के वित्तीय वर्ष के अंत तक देश के 27 राज्यों में इस बैंक की 632 शाखाएं और 250 एटीएम होंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने की कोशिश
बंधन बैंक ने कुल 1.43 करोड़ अकाउंट खोलने के साथ बड़ी शुरुआत की है। दिसंबर 2015 तक बंधन बैंक में करीब 10.500 हजार करोड़ लोन बुक हो चुका था। बैंक में 19,500 कर्मचारी हैं। बैंक की 71 प्रतिशत शाखाएं देश के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
बंगाल में सबसे ज्यादा ब्रांच
35 प्रतिशत ऐसे क्षेत्रों में हैं, जहां पहले कभी कोई बैंक नहीं था। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 220 शाखाएं हैं। फिर बिहार (67), असम (60), महाराष्ट्र (21), उत्तर प्रदेश (20), त्रिपुरा (20) औार झारखंड (15) हैं। बंधन बैंक का मुख्यालय कोलकाता में है, जिसके दो डिवीजन हैं।


Click it and Unblock the Notifications