इस लेख में पढ़ें, जीएसटी लागू होने के बाद कौन सा सामान सस्ता होगा और कौन सा सामान हो जाएगा महंगा, साथ ही आम आदमी को जीएसटी से क्या फाएदे हैं।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद जीएसटी टैक्स स्लैब के बारे में जानकारी दी। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि तंबाकू उत्पादों पर टैक्स स्लैब 28 प्रतिशत रखा गया है वहीं लग्जरी टैक्स भी 28 फीसदी रखा गया है। आगे पढ़ें, जीएसटी लागू होने के बाद कौन सा सामान सस्ता होगा और कौन सा सामान महंगा होगा।
क्या होगा सस्ता
आम आदमी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले खाद्यान्नों समेत सीपीआई बास्केट की 50 फीसदी चीजों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। दूसरे सामानों पर 12 और 18 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा। जीएसटी लागू होने के बाद से अनाज, टेलीविजन, एयर कंडीशनर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, खाद्यान्न, चाय पत्ती, माचिस, साबुन, टूथपेस्ट, वॉशिंग मशीन, टू व्हीलर, छोटी कारें, बैटरी, सीमेंट और इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते हो जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक आइटम में जो समान लग्जरी कटैगरी के होंगे उन पर लग्जरी टैक्स लागू होगा।
क्या होगा सस्ता
शौक पूरा करने के लिए पैसा पानी की तरह बहाने वाले लोगों की जेब पर अब थोड़ा और बोझ बढ़ेगा। सरकार ने लग्जरी आइटम पर टैक्स स्लैब 28 फीसदी रखा है साथ ही कुछ समान पर टैक्स के अलावा सेस भी लगाया है जिससे वह और भी महंगे हो गए हैं। जीएसटी लागू होने के बाद लग्जरी कारें, पान मसाला, गुटखा, कोल्ड ड्रिंक, दवाइयां, शिक्षा, प्रदूषण फैलाने वाले उत्पाद, सिगरेट, तंबाकू, आदि महंगे हो जाएंगे।
जीएसटी की दो स्टैंडर्ड दरें
वित्तमंत्री ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने बैठक के बाद 4 भागों में टैक्स स्लैब को बांटा है। जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी की चार दरों को मंजूरी दी है। ये दरें 5, 12, 18, 28 प्रतिशत हैं। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि 12% और 18% जीएसटी की स्टैंडर्ड दरें हैं।
प्रमुख बातें
- जीएसटी स्लैब को आखिरी रूप दिया जा चुका हैः वित्त मंत्री
- जीएसटी पर निर्धारित समय के अनुसार तैयारी चल रही है: वित्तमंत्री
- आम लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अनाज पर कोई टैक्स नहीं होगाः वित्त मंत्री
- जीएसटी काउंसिल ने पान मसाला, लग्जरी कारों पर सेस लगाने को मंजूरी दी हैः वित्त मंत्री
- एक स्टैंडर्ड रेट से महंगाई बढ़ने की संभावना है, इसलिए दो स्टैंडर्ड रेट होंगे
- जीएसटी के लिए स्टैंडर्ड रेट 12 और 18 प्रतिशत रखा गया है: वित्त मंत्री अरुण जेटली
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications