भारतीय रेल की टूरिज्म एंड केटरिंग वेबसाइट IRCTC से अब पेटीएम मोबाइल वॉलेट के जरिए भी टिकट बुक किया जा सकता है।
नोटबंदी के बाद से पेटीएम मोबाइल वॉलेट का यूज तेजी से बढ़ा है। खुद पेटीएम ने इस बात की पुष्टि की है कि नोटबैन के बाद पेटीएम वॉलेट का प्रयोग 400 फीसदी से अधिक हुआ है और कंपनी ने 4 महीने पहले ही अपना टारगेट पूरा कर लिया था। अब पेटीएम आपको ट्रेन के टिकट बुक करने की भी सुविधा दे रहा है। हालांकि ये सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी थी लेकिन नोटबैन के बाद कैशलेस पेमेंट के चलते ज्यादातर लोग इस सुविधा का प्रयोग कर रहे हैं। इस लेख में आगे हम आपको बताएंगे कि पेटीएम वॉलेट के जरिए ट्रेन की टिकट्स कैसे बुक करते हैं और इसके भुगतान की क्या प्रक्रिया है।
पेटीएम के जरिए बुक करें टिकट
आप इस सुविधा का लाभ मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों से ले सकते हैं। अगर आपके मोबाइल में पेटीएम वॉलेट पहले से इंस्टॉल है तो सबसे पहले आपको बस वॉलेट ओपन करने के बाद ट्रेन के विकल्प पर क्लिक करना होगा (चित्र में देखें)। इसके बाद आपको कहां से कहां तक जाना है उस विकल्प को भरना होगा। इसके बाद आपको जिस ट्रेन में सीट मिल रही है वह ट्रेन चुने या अपने पसंद की कोई भी ट्रेन चुन सकते हैं यह पूरी तरह आप पर निर्भर है। इस प्रक्रिया के बाद आपको एक नया विकल्प मिलता है।
जल्दी बुक होटा टिकट
इसके बाद आपको बुक बटन पर क्लिक करना होगा। यहां से आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा। भुगतान के लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे जिसमें पेटीएम का भी विकल्प होगा। पेटीएम के विकल्प पर क्लिक करके आप तेजी से भुगतान कर सकते हैं और आपका टिकट बुक हो जाएगा।
पेटीएम से भुगतान के फायदे
इसके जरिए सीधे आपके पेटीएम वॉलेट से पैसे कट जाते हैं इसलिए ध्यान रहे कि आपके पेटीएम वॉलेट में पर्याप्त पैसे हों। पेटीएम वॉलेट के जरिए पेमेंट करने पर आपको पेमेंट गेटवे की उबाऊ प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता है।
दूसरे विकल्प
आपके पास पेटीएम से भुगतान करने का एक और तरीका है। आप पहले IRCTC की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं और भुगतान के दौरान आप पेटीएम से भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। यहां हम आपको एक बार फिर बता देना चाहते हैं कि पेटीएम से भुगतान करते वक्त अपने पेटीएम वॉलेट में पर्याप्ट बैलेंस रखें ताकि आपको आगे कोई परेशानी ना हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications