डिजिटल पेमेंट और कैशलेश को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने भारत क्यू आर कोड (BHARAT QR) नाम की पेमेंट सुविधा शुरू की है।
डिजिटल पेमेंट और कैशलेश को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने भारत क्यू आर कोड (BHARAT QR) नाम की पेमेंट सुविधा शुरू की है। इससे पहले भी मोदी सरकार भीम एप लॉन्च कर चुकी है जिसमें UPI के जरिए तत्काल डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा है।
क्या है भारत क्यूआर कोड
भारत सरकार ने डिजिटल पेमेंट को सरल और तेज बनाने के लिए क्यूआर कोड सुविधा लॉन्च की है। आप में तमाम लोग पेटीएम के क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके पेमेंट करते होंगे। दरअसल क्यूआर कोड के जरिए बस आपको स्कैन करके पेमेंट करना होता है इसमें फोन नंबर या यूपीआई कोड नही डालना पड़ता है, इससे पेमेंट का समय कम लगता। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार की पहल दुनिया में अपनी तरह का पहला कदम है।
कैसे काम करेगा क्यू आर कोड
वर्तमान में क्यू आर कोड सिस्टम यूजर्स के लिए भुगतान करने का सबसे आसान तरीका है। हालांकि, दुनियाभर में मर्चेन्ट आउटलेट अलग-अलग तरीके के क्यू आर कोड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में भारत क्यू आर ने कोशिश की है कि देश में क्यूआर कोड से भुगतान करने का एक स्टैंडर्ड तरीका हो। इसके लिए मास्टरकार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और वीजा एक साथ जुड़े हैं, ताकि भारत क्यूआर को देश में अधिक से अधिक प्रमोट किया जा सके।
ऐसे करेंगे भारत QR कोड का इस्तेमाल
क्यू आर कोड का इस्तेमाल बेहद आसान है। इसके लिए आपको पहले भीम एप डाउनलोड करना होगा। अगर आपके मोबाइल में पहले से भीम एप है तो आपको सिर्फ अपना बैंकिंग एप खोलना होगा और उसके जरिए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद जितनी राशि का भुगतान करना है वह राशिटाइप करनी होगी फिर 4 अंको का एक कोड टाइप करना होगा। इसके बाद पैसे का भुगतान हो जाएगा। भुगतान होते ही मर्चेंट और ग्राहक दोनों को तुरंत भुगतान का नोटिफिकेन मिल जाएगा।
क्या है तरीका
क्यू आर कोड से भुगतान के लिए ये तरीका अपनाए-
- भीम एप डाउनलोड करें और इंस्टाल करें
- मर्चेंट का क्यूआर कोड स्कैन करें
- भुगतान की राशि टाइप करें
- 4 अंको का पिन टाइप करें
- इस प्रक्रिया के बाद भुगतान हो जाएगा
- इसके बाद भुगतान से संबंधित नोटिफिकेशन आपके मोबाइल पर आजाएगा।
मोबाइल वॉलेट से कैसे अलग है क्यू आर कोड पेमेंट
अब तक आप पेटीएम, फ्रीचार्ज जैसे मोबाइल वॉलेट के जरिए पेमेंट कर रहे थे। इसमें आप अपने बैंक खाते को जोड़ते थे फिर पैसे ट्रांसफर करते थे। जबकि भीम एप के जरिए क्यू आर कोड स्कैन करके आप सीधे अपने खाते से मर्चेंट को पैसे भेज सकते हैं
नहीं लगेगा ट्रांजेक्शन शुल्क !
मर्चेन्ट के नजरिए से देखा जाए तो इन माध्यमों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें एक ट्रांजैक्शन फीस देनी होती है और साथ ही पैसों की सीमा भी सीमित होती है। भारत क्यू आर कोड की मदद से यह सभी सीमाएं समाप्त हो जाएंगी, क्योंकि यह सीधे आपके बैंक खाते से लिंक होगा। पैसे सीधे आपके खाते से मर्चेंट के बैंक खाते में आईएमपीएस के जरिए ट्रांसफर होंगे। साथ ही इसकी भी कोई सीमा नहीं है कि मर्चेन्ट अपने बैंक खाते में कितने पैसे रख सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications