प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ अब 18 लाख रुपए सालाना आय वर्ग के लोग भी उठा सकेंगे। केंद्र की मोदी सरकार की ये कोशिश है कि इस योजना का लाभ देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले।
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ अब 18 लाख रुपए सालाना आय वर्ग के लोग भी उठा सकेंगे। केंद्र की मोदी सरकार की ये कोशिश है कि इस योजना का लाभ देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। इसलिए केंद्र सरकार ने अब मध्यम वर्ग को भी इसमें शामिल कर लिया है। उच्च मध्यम वर्ग के लोगों को भी इस स्कीम का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार ने लोन चुकाने के लिए 5 साल का और अतिरिक्त समय भी दिया है। पहले ये लोन 15 साल में चुकाना था जिसे अब 20 साल कर दिया गया। पीएम आवास योजना में और भी आकर्षक सुविधाएं हैं जैसे सब्सिडी में छूट, पहली बार खरीदने वालों को रियायत, बेघर या ऐसे लोग जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है उन्हें सुविधा इसके अलावा घर की मरम्मत में या फिर उसका एरिया बढ़ाने के लिए लोन की सुविधा आदि है। आगे पढ़ें पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।
ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले आप http://pradhanmantriawasyojna.com/ यूआरअल को किसी ब्राउजर के जरिए खोलें। फिर आपको एक दाएं साइड में एक ऑनलाइन फॉर्म दिखेगा। उसमें अपना नाम, पता, फोन नंबर, आदि के बारे में जानकारी भरें, फिर नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन पर जाने से पहले समझें ब्याज का गणित और पीएम आवास योजना में हाल ही में हुए अहम बदलावों को जरूर पढ़ें।
ब्याज दर और लिस्टेड शहरों के बारे में जानकारी
अगले चरण में आपको फेज और शहरों के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े व्यय और ब्याज दरों के बारें में बताया गया है। इसके बाद उन शहरों की लिस्ट दी गई है जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया गया है। अगर आप पीएम आवास योजना से जुड़े शहरों की लिस्ट में शामिल हैं तो आपको इसका लाभ मिलेगा।
योजना में बदलाव
केंद्र की मोदी सरकार ने अब पीएम आवास योजना में कुछ बड़े बदलाव किए हैं जिससे इस योजना का लाभ एक बड़ी आबादी ले सकती है। इस योजना में ब्याज पर मिलने वाली सब्सिडी को भी बढ़ा दिया है। पीएम आवास योजना के तहत अब होम लोन पर 6 लाख की बजाय 18 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले भी आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं। अब सरकार ने आय के आधार पर सब्सिडी की अलग-अलग दर तय की है।
समझें ब्याज पर सब्सिडी का पूरा गणित
इसे ऐसे समझें मान लीजिए आपकी वार्षिक आय 18 लाख रुपए है तो आपको 12 लाख रुपए तक लोन मिलेगा जिस लोन पर सरकार आपको ब्याज दर पर 3 फीसदी की सब्सिडि देगी। इससे प्रतिमाह आपको 2,200 रुपए की बचत होगी जिसका 20 वर्ष में कुल 2 लाख 44 हजार 468 रुपए लाभ मिलेगा।
12 लाख प्रति वर्ष आय वर्ग के लोगों के लिए
इसी तरह 12 लाख प्रतिवर्ष की आय वाले लोगों को 9 लाख रुपए तक लोन मिलेगा जिसमें ब्याज दर पर 4 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी इसमें मासिक ईएमआई पर 2,158 रुपए की बचत होगी जो कि 20 वर्ष की अवधि में 2 लाख 39 हजार 843 रुपए तक होगी।
6 लाख सालाना आय वर्ग के लोगों के लिए
वहीं 6 लाख रुपए की वार्षिक आय वालों को 6 लाख रुपए तक का होम लोन मिल सकता है और ब्याज दर पर सरकार की तरफ से 6.5 फीसदी की सब्सिडी मिलती है। जिससे मासिक EMI में 2,219 रुपए की बचत होती है, ये बचत 20 वर्ष की अवधि में 2 लाख 46 हजार 625 रुपए तक होती है।
ध्यान रखने वाली बात
पिछले वर्ष पीएम मोदी ने 31 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी की घोषणा की थी। यहां आपको एक बात और समझनी होगी। मान लीजिए अगर आपकी सालाना 6 लाख रुपए तक है और आपने 20 वर्ष के लिए 20 लाख रुपए तक का होम लोन ले लिया तो आपको सिर्फ 6 लाख रुपए के मूलधन पर लगने वाले ब्याज की राशि पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा और ये छूट भी सिर्फ 2.5 फीसदी की ही होगी। बाकी 14 लाख रुपए पर होम लोन की जो भी दर बैंक द्वारा तय की गई है उसी दर पर आपको EMI भरनी होगी।
ऑनलाइन करें पीएम आवास योजना के लिए आवेदन
पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2016 से शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार के मुताबिक प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आवेदन देने की व्यवस्था की गई है। पीएम आवास योजना की साइट इंटरनेट एक्सप्लोरल पर आसानी से खुल जाती है।
ऑनलाइन आवेदन की फीस है मामूली
जो भी आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा उसे इसका एक मामूली शुल्क चुकाना होगा। शहरी आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के जॉइंट सेक्रटरी अभिजात और ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के CEO दिनेश त्यागी द्वारा साइन किए मेमोरेंडम के मुताबिक देश भर में स्थापित 60,000 कॉमन सर्विस सेंटर्स पर यह फॉर्म भरे जा सकेंगे। यह फॉर्म 25 रुपए में एक भरे जाएंगे।
11 लाख शहरी गरीबों को मिल चुका है लाभ
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और शहरी मंत्रालय की इस संयुक्त पहल के जरिए ज्यादा से ज्यादा शहरी गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे उन लोगों को आसानी होगी, जो सीधे तौर पर फॉर्म भरने में कठिनाई महसूस कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने बताया कि इस योजना के तहत 2005-14 तक करीब 13.70 लाख गरीबों को आवास आवंटित किए गए थे वहीं, बीते एक साल में ही मोदी सरकार ने 11 लाख शहरी गरीबों को आवास मुहैया कराए हैं।
रियल स्टेट सेक्टर को फिर मिलेगी गति
नोटबंदी के बाद रियल स्टेट कारोबार धीमा हुआ है अब इस योजना से लोग घर खरीदने के लिए प्रेरित होंगे जिससे रिलयस्टेट मार्केट को भी फायदा मिलेगा। होम लोन को और भी आकर्षक बनाने के लिए सरकार ने होम लोन पर मिलने वाले कर्ज को चुकाने का समय भी 5 साल और बढ़ा दिया है। पहले ये अवधि 15 साल थी जिसे अब 20 साल तक बढ़ा दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications