पीएफ अकाउंट होल्डर अगर अपने पीएफ अकाउंट की जानकारी चाहते हैं तो वह 01122901406 इस नम्बर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।
अब ईपीएफ (EPF) बैलेंस की जानकारी लेना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। ईपीएफ अकाउंट होल्डर अगर अपने पीएफ अकाउंट की जानकारी चाहते हैं तो वह 01122901406 इस नम्बर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके बाद कस्टमर के मोबाइल पर तुरंत ही एक अलर्ट मैसेज आएगा। इस मैसेज में अकाउंट होल्डर का नाम, आधार कार्ड नम्बर, पैन कार्ड नम्बर और आखिरी जमा की गई राशि भी दिया रहेगा।
आपको किस चीज की होगी जरुरत
मिस्ड कॉल के द्वारा ईपीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको कुछ फॉरमेल्टी निभानी होगी। यहां पर आपको इन फॉरमेल्टी के बारे में बताया जा रहा है:
- आपके पास यूएएन होना चाहिए
- यूएएन एक्टिवेट होना चाहिए
- आपको UAN पोर्टल पर सही मोबाइल नम्बर देना होगा। लेकिन अगर आप का नंबर बदल गया है तो यह नया नम्बर पहले इस पोर्टल में अपडेट करना होगा।
- उसी नंबर से कॉल करना होगा जो कि यूएएन पोर्टल में दिया होगा।
- आपका यूएन नम्बर पैनकार्ड/आधार/बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
जानें कैसे करेंगे बैलेंस चेक
मिस्ड कॉल दें, रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नम्बर से इस 01122901406 नम्बर पर। जब अपना यूएएन नंबर एक्टिवेट कर रहें तो अपना ही नंबर दीजिए। न कि किसी और का नम्बर। यूएएन में एक मोबाइल नम्बर सिर्फ एक ही बार दें, तो यह सुनिश्चित करें कि यह नम्बर आपने इसके पहले यहां पर नहीं दिया है। यह भी सुनिश्चित करिये कि आप यह नंबर बार-बार बदलेंगे नहीं। अगर बदलते हैं तो UAN साइट पर जाकर इसे अपडेट करें।
मैसेज
मिस्ड कॉल के तुरंत बाद ही एक मैसेज भी आपको मिलता है यह मैसेज AM-EPFOHO की ओर से आता है। EPFO के द्वारा यह मैसेज भेजा जाता है। इस मैसेज में आपके अकाउंट की सारी जानकारी रहती है साथ ही कुछ और डिटेल जैसे कि:
- मेंबर आइडी
- पीएफ नम्बर
- नाम
- जन्मतिथि
- ईपीएफ बैलेंस
- अंतिम योगदान
अगर आपकी कंपनी कोई प्राइवेट ट्रस्ट है तो आपको बैलेंस डिटेल नहीं मिलेगा। आपको अपनी कंपनी से इसके लिए संपर्क करना होगा।
मिस्ड कॉल क्यों पसंद है?
मिस्ड कॉल की विधि सबको इसलिए पसंद है क्योंकि ईपीएफ बैलेंस जानने कि यह सबसे अच्छी विधि है। यह किसी मोबाइल एप और एसएमएस सर्विस से कहीं बेहतर है। इसके लिए किसी स्मार्ट फोन की भी जरुरत नहीं है। किसी भी फोन से आप मिस कॉल दे सकते हैं और न ही किसी एप की आवश्यकता है। मिस कॉल करना मैसेज करने से ज्यादा सरल है। इसके लिए आपको पैसे भी देने की जरुरत नहीं होती।
जब मिस्ड कॉल काम न करे
जब कभी मिस्ड कॉल सर्विस काम न करे तो आप मोबाइल से एसएमस कर सकते हैं। तो वहीं M-EPF एप के द्वारा भी ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications