चाहे घर बनवाना हो या फिर घर खरीदना हो लोग सबसे पहले होम लोन के बारे में सोचते हैं। होम लोन लेना आजकल कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।
चाहे घर बनवाना हो या फिर घर खरीदना हो लोग सबसे पहले होम लोन के बारे में सोचते हैं। होम लोन लेना आजकल कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। होम लोन लेने के लिए अब आवेदन करना भी बेहद आसान है। वैसे तो होम लोन किसी भी बैंक या योजना के तहत ले सकते हैं लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होम लोन लेना बहुत आसान और लाभदायक साबित हो रहा है।
कैसे मिलेगा होम लोन
होम लोन लेने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ जरुरी दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है। जैसे कि सबसे पहले आपसे आपकी प्रॉपटी से संबंधित क्लीयरेंस के बारे में पूछा जाएगा। बैंक आपसे प्रोसेसिंग चेक, कम से कम 6 कैंसल हुए चेक और उस अकाउंट के लिए ईसीएस मैनडेट फॉर्म मागता है जहां आपकी सैलरी या इनकम क्रेडिट की जाती है। साथ ही प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज की भी जरुरत पड़ सकती है।
कौन से दस्तावेज हैं जरुरी
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- कम से कम 6 महीने का सैलरी स्लिप
- इनकम टैक्स रिटर्न के डाक्यूमेंट्स
- वर्तमान पता और बैंक का विवरण
इन सारे दस्तावेजों की लिस्ट बनाकर उनकी फोटोकॉपी निकाल कर अपने पास रखना होगा।
लोन के आवेदन से पहले पता करें जरुरी बातें
होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले कुछ जरुरी बातें जान लेना आवश्यक है। जैसे कि आपने पहले से होम लोन लेकर तो नहीं रखा है। आपकी वार्षिक आय कितनी है या फिर आपने और कौन-कौन से लोन ले रखे हैं।
अपने क्रेडिट स्कोर के बारे में पता करें
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर भी पता करके रखें। अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो बैंक आपको लोन देने से इंकार कर सकता है। क्रेडिट कार्ड का पिछला बकाया, पुराना कोई लोन आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को खराब कर सकता है। तो सबसे पहले अपना क्रेडिट स्कोर पता करें और फिर होम लोन के लिए अप्लाई करें।
कैसे पता करें अपना क्रेडिट स्कोर
होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जान लें। क्रेडिट स्कोर जानने के लिए आपको सबसे पहले https://www.cibil.com/freecibilscore इस लिंक पर जाना होगा। यहां से आप फ्री केडिट स्कोर के बारे में जान सकते हैं। दिए गए लिंक पर जाने के बाद आपको दिए गए मुफ्त वार्षिक रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
यहां क्लिक करने के बाद एक दूसरा पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपने बारे में कुछ जानकारी देनी होगी जिसमें ई-मेल एड्रेस, जन्मतिथि, लिंग और पैनकार्ड का विवरण भरना होगा। इसे भरने के बाद आपको एक कैप्चे वर्ड भी टाइप करना होगा इसके बाद आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
विभिन्न बैंकों की ईएमआई पता करें
होम लोन लेने से पहले अलग-अलग बैकों की ईएमआई के बारे में भी पता कर लें क्योंकि सभी बैंकों में होम लोन पर अलग-अलग ईएमआई प्रदान की जाती है। तो आप यह पता करें कि सबसे कम ईएमआई किस बैंक में देना पड़ रहा है।
होम लोन पर EMI की तुलना करें
अलग-अलग बैंकों के होम लोन की ईएमआई अलग-अलग होती है। इसलिए आप पहले विभिन्न बैंकों से मिलने वाली ईएमआई की आपस में तुलना कर लें। साथ ही उनकी ब्याज दर की भी तुलना कर लें क्योंकि कुछ बैंक floting rate पर होम लोन देते हैं और कुछ बैंक फिक्सड रेट पर लोन देते हैं। कुछ बैंकों जैसे की एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में जाकर उनके टर्म एण्ड कंडीशन पता कर लें उसके बाद ही होम लोन के लिए अप्लाई करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications