जीएसटी के लिए आवेदन करने से पहले कई प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जो कि रजिस्ट्रेशन के टाइम पर काम आते हैं।
एक ओर जहां जीएसटी लागू हो गया है तो दूसरी ओर लोगों को एक और चिंता सताने लगी है वह चिंता यह है कि जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन कहां कराएं और कैसे कराएं। जीएसटी के लिए आवेदन करने से पहले कई प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जो कि रजिस्ट्रेशन के टाइम पर काम आते हैं।
जैसा कि आप सब जानते हैं कि 25 जून से जीएसटी का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। तो जीएसटी के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी:
पैन
GSTN फ्रेमवर्क के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बिजनेसमैन और ट्रेडर्स को अपने पैन कार्ड का विस्तार में जानकारी देनी होगी। यानी कि जीएसटीएन ढांचे के तहत पंजीकरण के लिए, व्यापार और व्यापारियों को अपनी कंपनियों के स्थायी खाता संख्या प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी।
अगर पार्टनरशिप में बिजनेस है तो
अगर आपका बिजनेस पार्टनरशिप में चल रहा है तो आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
1. ऑथराइजेशन लेटर
2. फर्म की बैंक स्टेटमेंट
3. रजिस्ट्रेशन लेटर
4. पार्टनर की फोटोग्राफ और उनका एड्रेस प्रूफ
5. फर्म में अगर चार पार्टनर हैं तो एक व्यक्ति को ऑथोराइज किया जाता है जिसके हस्ताक्षर लगते हैं।
प्राइवेट लिमिटेड हो तो
अगर आपका बिजनेस प्रायवेट लिमिटेड की कैटेगरी में आता है तो आपको इन चीजों की आवश्यकता पड़ सकती है:
- रजिस्ट्रेशन लेटर
- अथॉइराजेशन लेटर
- सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉरर्पोरेशन
- बैंक स्टेटमेंट की जरुरत होगी
- फोटोग्राफ
- एड्रेस प्रूफ बिजनेस प्लेस का
अगर आपका बिजनेस प्रॉपराइटरशिप बिजनेस है तो
यदि आपका बिजनेस प्रॉपराटरशिप बिजनेस है तो आपको वैट एक्साइज, या सर्विस टैक्स सर्टिफिकेट की जरुरत होगी। इसके अलावा इन दस्तावेजों की:
1. बैंक स्टेटमेंट
2. फोटोग्राफ
3. एड्रेस प्रूफ
मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी है जरुरी
टैक्स भरने वालों के लिए आधार और पैन कार्ड जरुरी होगा। इसके अलावा उनका मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी मांगी जाएगी क्योंकि मोबाइल और ईमेल एड्रेस पर OTP भेजा जाता है कंफर्मेशन के लिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications