रंग-बिरंगे कपड़े, चमकते सोने के आभूषण, गाना-बजाना और शानदार खाना, जी हां हम भारतीय शादी की बात कर रहे हैं। क्या आप सोने के बिना भारतीय शादी की कल्पना कर सकते हैं? शायद आपका जवाब होगा नहीं। सदियों से , सोना भारतीय शादियों का एक अभिन्न अंग रहा है। गोल्ड ज्वेलरी यहां आपको हर जगह दिख जाएगी, फिर चाहे दुल्हन हो, दुल्हा हो या फिर परिवार के सदस्य।
शादियों में सोने की धूम
भारत में शादियों का एक समय निर्धारित होता है और उसी दौरान तय की गई शादियां होती हैं। भारत में शादियों के दौरान जूलरी शॉप पर एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। अन्य सीजन के मुकाबले ज्यादा भीड़ रहती है और लोग अलग-अलग डिजायन के आभूषण देखते हैं। इसके अलाना भारतीय शादियों में सोने के आभूषण देना और सोने के आभूषण पहनना शुभ माना जाता है। भारत में कोई अमीर हो या गरीब सभी शादियों में सोने के आभूषण जरूर पहनते हैं।
भारतीय शादी में सोने का महत्व
- ऐसा माना जाता है कि दुल्हन जो कि गृह लक्ष्मी है उसके माध्यम से घर में सोने के रूप में लक्ष्मी आती है। माता-पिता अपनी लड़की का भविष्य सुरक्षित करते हैं जो कि एक नए घर में प्रवेश करने जा रही है।
- महिलाएं सोने के आभूषणों से एकदम खूबसूरत दिखती हैं।
- ससुराल वाले भी मानते हैं कि महिला सोने के आभूषण पहन पर घर में प्रवेश करती है तो वह भाग्यशाली होती है।
- यह एक बड़ा लंबे समय का निवेश बन जाता है जो कि बच्चों की शादी और रिटायरमेंट के समय काम आता है।
- सोने में निवेश एक दीर्घकालिक विकल्प है।
- समय के साथ सोने की बढ़ती वेल्यू बच्चे की शादी के समय आपको फायदा देगी।
- इसके अलावा, सोने में किया गया निवेश रिटायरमेंट के बाद आपके काम आयेगा।
- सोने में निवेश के यूनिवर्सल वेल्यू को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है।
सोना यानि समृद्धि
भारतीय शादी में सोने का खास महत्व है। वर और वधू पक्ष के लोग आकर्षक सोने के आभूषण पहनते हैं। दल्हन जिस पर सबकी नज़र होती है वह सिर (माँगटीका) से लेकर पैरों (पायल) तक सोने के आभूषण पहनती है। सोना एक शुभ और मूल्यवान धातु है, जो कि देवी लक्ष्मी की कृपा से धन, धान्य और समृद्धि लेकर आती है। लोगों का ये भी मानना है कि घर की लक्ष्मी यदि सोने के आभूषण पहनकर आती है तो वह भाग्यशाली होती है। कुछ शादियों में, माना जाता है कि यदि सोना शादी में है तो समझो भगवान की उपस्थिती हो गई।
सोने में निवेश के लिए बच्चों को करें प्रेरित
अपने बच्चे की शादी के लिए पहले से ही सोने में निवेश करना अच्छी सोच है क्यों कि इससे भविष्य में शादी में समय और पैसा बचेगा। सोने की कीमतें बढ़ती रहती हैं, इसलिए धीरे, स्थिर और नियोजित तरीके से बच्चे की शादी के लिए सोना इकट्ठा करना भविष्य के लिए सही है।
सोने में निवेश के समय इन बातों पर ध्यान दें
बेहतर भविष्य के सोने में निवेश
यदि भारत में शादियों की बात करें तो एक बात दिमाग में आती है ‘सोना कितना सोना है'। साधारण शब्दों में शादियों में सोने का बहुत महत्व है। इसलिए, अगर आज सोने में निवेश करोगे तो भविष्य में ये निवेश आपके ज़रूर काम आयेगा। आगे पढ़ें 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट के सोने में अंतर।
24 कैरेट सोना
जब हम 24 कैरेट सोने की बात करते हैं तो इसका सीधा सा मतलब है कि हम शुद्ध सोने की बात कर रहे हैं। 24 कैरेट सोने में सोने की मात्रा 99.9 फीसदी रहती है। सोने की शुद्धता का पैमाना 24 कैरेट को ही माना गया है क्योंकि इसमें शुद्ध सोने की मात्रा 99.9% है। शुद्ध सोने की पहचान है कि वह बहुत ज्यादा ही लचीला होता है। सोना एक ऐसी धातु है जिसको कागज से भी पता बनाया जा सकता है। कई मंदिरों और स्थानों पर सोने के वर्क का प्रयोग सजावट के तौर पर होता है। वहीं 24 कैरेट सोना इतना लचीला होता है कि उसका गहना बनाना आसान नहीं है। शुद्ध सोने में लीचीलापन अधिक होता है जिसके कारण उससे बने गहने मुड़ सकते हैं। इससे गहनों का आकार खराब हो जाता है और वह दोबारा पहनने लायक नहीं रहते हैं। भारत में ज्यादातर लोग सोने आभूषण पहनते हैं, इनमें इयर रिंग, अंगूठी और गले की चेन सबसे ज्यादा पहनी जाती है। लोग भी इन गहनों को लगातार पहनते हैं वहीं अगर ये गहने 24 कैरेट सोने के बने हों तो ये बहुत जल्द मुड़ जाएंगे।
22 कैरेट सोने के गहने
गहनों के लिहाज से 22 कैरेट सोना सबसे उपयुक्त होता है। 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोने से शुद्धता के मामले में कम होता है, जहां 24 कैरेट में 99.9 फीसदी सोने की मात्रा रहती है वहीं 22 कैरेट में सिर्फ 91.6 फीसदी सोने की मात्रा रहती है। बाकी कॉपर और जिंक जैसी धातुएं होती हैं जो कि इसमें मिलायी जाती हैं। इन धातुओं की वजह से सोना 24 कैरेट के मुकाबले ज्यादा मजबूत होता है। 22 कैरेट के सोने का प्रयोग ज्यादातर गहने बनाने के लिए होता है। देश के तमाम सर्राफा बाजार 22 कैरेट में सोने के गहने बनाते हैं। 22 कैरेट सोने का दाम 24 कैरेट के सोने के दाम 1 से 2 हजार रुपए तक कम रहता है।
18 कैरेट सोने के गहने
जब बात बजट में सोना खरीदने की आती है तो सबसे पहले सोने के दाम चेक किए जाते हैं। 18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत सोना रहता है बाकी 25 प्रतिशत सिल्वर, जिंक, निकेल और कॉपर जैसे मेटल रहते हैं। आम तौर पर सोने के ऐसे गहने जिसमें अन्य पत्थर जैसे मोती या डायमंड (हीरा) जुड़े होते हैं वह 18 कैरेट गोल्ड के ही होते हैं। 18 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड से ज्यादा मजबूत होता है जिसके कारण उसमें लगा पत्थर अपनी स्थान पर ही रहता है। यहां ध्यान देने वाली एक और बात है, 18 कैरेट गोल्ड का दाम 22 कैरेट सोने के दाम से भी कम होता है जिसके कारण आप कम पैसे में सोने के गहने खरीद सकते हैं। मान लीजिए कि अभी 24 कैरेट सोने के दाम 30 हजार रुपए के आस-पास हैं और 22 कैरेट सोने का दाम 27-28 हजार रुपए के आस-पास है तो वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 21-23 हजार के बीच ही रहेगा।
यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना


Click it and Unblock the Notifications