इस समय आधार कार्ड को लेकर भी लोग हेरा-फेरी करने के चक्कर में नजर आ रहे हैं। कहीं आपके आधार का भी तो कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है? इसका पता लगाने के लिए हम यहां पर आपको एक खास तरीका बताएंगे। ताकि आप अपने आधार की अपडेशन अपने पास रख सकें।
UIDAI ने दी है यह सुविधा
यह काफी कम लोगों को पता होगा कि वो यह जान सकते हैं कि उनके आधार का कब और कहां इस्तेमाल हुआ है। चूंकि आधार का उपयोग कई चीजों की प्रमाणिकता दर्शाने के लिए होता है इसलिए इसका दुरुपयोग आपको मुसीबत में डाल सकता है। आधार प्रबंधन की संस्था UIDAI के प्रवधान के अनुसार आप अपने आधार के बारे में सब कुछ जांच सकते हैं।
ऐसे करें पता
सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। वहां पर पहुंच कर आपको आधार सर्विस के नीचे सबसे आखिरी में दिए हुए आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Aadhaar Aunthentication Histry) पर जाना होगा।
मोबाइल नंबर होना चाहिए अपडेट
आगे की प्रिकिया के अनुसार जब आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना आधार नंबर और दिया गया सिक्योरिटी कोड भरना होगा। इसके बाद Generate OTP पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए।
अब ये जानकारी डालें
आगे की प्रक्रिया में आपको एक ऑप्शन मिलेगा जिसमें सूचना की अवधि और ट्रांजेक्शन की संख्या बतानी होगी। अपना ओटीपी भरने के बाद आपको सबमिट टैब पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके द्वारा चुने गए समय में आपको ऑथेंटिकेशन अनुरोध की तारीख, समय और प्रकार पता चल जाएगा। हालांकि, इस पेज से यह पता नहीं चलेगा कि ये अनुरोध किसने किया है।
लॉक और अनलॉक कर सकते हैं जानकारी
अगर आपको कुछ भी संदेहास्पद लगता है तो आप आधार की जानकारी ऑनलाइन लॉक कर सकते हैं और जब चाहे जो अनलॉक भी कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको समयसीमा का भी ध्यान रखना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications