सोना खरीदने से पहले यहां पर बताएंगे कि कैसे आपको अक्षय तृतीया पर भारत में कैसे सोना खरीदना चाहिए। ये जरुरी बिंदु आपको सोने को सही दाम में खरीदने में मदद करेंगे।
अक्षय तृतीया को भारत में सोना खरीदने का एक शुभ अवसर माना जाता है। पीली धातु हमेशा भारतीयों के सेंटीमेंटल से जुड़ी हुई है। जो लोग सोने की शुद्धता के बारे में जानते हैं और सोने की कीमतों के बारे में समझते हैं वो तो ज्वेलर्स से मोल-भाव नहीं करते हैं लेकिन जो लोग कीमतों के बारे में नहीं जानते हैं वो मोल-भाव की प्रक्रिया से गुजरते हैं, लेकिन यह कोई गलत चीज भी नहीं है। सोना खरीदने से पहले हमें उसके बारे में कुछ बेसिक चीजें जानना आवश्यक होता है ताकि धोखाधड़ी जैसे मामलों में न फंसे।
तो इससे पहले कि आप सोने में निवेश करें, यहां कुछ बिंदु हैं जिनके बारे में आपको अवगत होना चाहिए, जो आपको स्मार्ट सोना खरीदार बना देगा।
सोने की शुद्धता
सोने के आभूषण हमेशा कैरेट (Karats) में बेचे जाते हैं। कई बार लोग इसके अंग्रेजी शब्द Carat से धोखा भी खा जाते हैं। दरअसल Carat शब्द हीरे (Diamonds) को मापने या वजन करने की इकाई है। 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और यह धातु बहुत ही नरम होती है ज्यादातर ज्वेलरी इसी कैरेट में बनवायी जाती हैं। तो वहीं ज्वेलर्स के द्वारा ज्यादातर या तो 22 कैरेट का सोना बेचा जाता है या उससे कम का।
इससे ऐसे समझें मान लीजिए कि किसी भी आकार का 24 कैरेट का सोना है तो उसमें 22 कैरेट सोना होगा और दो कैरेट में जिंक, कॉपर, कैडमियम या फिर चांदी हो सकती है। इन धातुओं के साथ मिश्र धातु सोने के गहने के रंगों को निर्धारित करते हैं। इसी तरह से आपको व्हाइट गोल्ड और गुलाबी सोना भी प्राप्त होता है। आपने गौर किया होगा कि 22 कैरेट का सोना कभी-कभी हल्का ब्राउन नजर आता है ऐसा कॉपर की वजह से होता है। 24 कैरेट, 22 कैरेट,18 कैरेट सोने में क्या है अंतर, सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
हॉलमार्क गोल्ड
एक सामान्य व्यक्ति यह जान सकता है कि कौन सा सोना 22 कैरेट का है और कौन सा 18 कैरेट का, इसीलिए भारत में सोने की परख और शुद्धता के परिचायक के रुप में हॉलमार्क का चिन्ह सभी गोल्ड ज्वेलरी में लगा होता है। यदि किसी भी गहने या सोने के सिक्के में हॉलमार्क का निशान नहीं है तो आपको ऐसे गोल्ड की खरीदी से बचना चाहिए। शुद्धता को जांचने का यह सबसे अच्छा तरीका है जो कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रदान किया गया है।
भारतीय मानक ब्यूरो में गोल्ड का कैरेट और जिस साल सोने का हॉलमार्क किया गया होता है वो चिंहित किया जाता है। वर्ष को अल्फाबेट की तहत चिंहिंत किया जाता है सबसे पहले इसमें वर्ष का कोड और फिर कैरेट लिखा होता है। उदाहरण के लिए 22K916 इसका मतलब 22 कैरेट और 18K750 मतबल 18 कैरेट। भारत में सोने (GOLD) की कीमतें क्यों बदलती रहती हैं?
सोने की कीमत का निर्धारण
सोने की कीमत का निर्धारण दो तरह से होता है एक तो कैरेट और दूसरा मित्रित की जाने वाली जिससे इसका निर्माण किया जाना है।
सोने के आभूषणों की कीमत कुछ इस तरह से निकाली जाती है। सोने में जो भी मिश्रधातु मिली है उसके वजन के साथ उसका गुणा करने के बाद मेकिंग चार्ज और जीएसटी को जोड़ते हुए सही मूल्य प्राप्त होता है। Gold x Weight + making charges + GST
सोना खरीदने जाने से पहले आपको सोने का दाम किसी प्रमाणिक वेबसाइट से जगह से पता कर लेना चाहिए। यहां पर भी आप देख सकते हैं सोने का दाम https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/
सोने का मेकिंग चार्ज भारत में निर्धारित नहीं है यह ज्वेलर, ज्वेलरी के हिसाब से तय करता है इसमें आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है।
गोल्ड की कीमत ज्वेलरी और उसमें लगे स्टोन के आधार पर भी तय होती है। तो यह ध्यान रखिए कि ज्वेलरी स्टोन वाली ज्वेलरी की कीमत भी उतनी ही लगा है जितनी बिना स्टोन वाली है। बिना स्टोन के लिए पहले ज्वेलरी का वजन करवा लें क्योंकि अलग-अलग स्टोन की कीमत अलग-अलग होती है। मोदी सरकार की गोल्ड डिपॉजिट स्कीम से करें लाखों की बचत
गोल्ड खरीदने के विकल्प
सोना आप न केवल ज्वेलर से बल्कि बैंक और ऑथराइज्ड विक्रेताओं से भी खरीद सकते हैं। जिसमें कि MMTC एक बड़ा उदाहण है। यह सोने और चांदी की बिक्री के लिए एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है (सरकार अधिकृत) एसबीआई जैसे बैंकों से आप सिक्कों की खरीद कर सकते हैं जो कि कम से कम 2 ग्राम वजन करते हैं।
यदि आप केवल आभूषण खरीदना चाहते हैं, तो बहुत सारे सोने के जौहरी हैं जो उन्हें ऑनलाइन बेचते हैं ये आमतौर पर निजी क्षेत्र के आभूषण निर्माता हैं। भारत में गोल्ड खरीदने के लिए ये हैं ऑनलाइन वेबसाइट
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications