यहां पर आपको बताएंगे कि कौन सा आईटीआर फॉर्म किसके लिए जरुरी है। साथ ही बताएंगे कि आईटीआर फॉर्म कितने तरह के होते हैं?
31 जुलाई आईटीआर रिटर्न करने की आखिरी तारीख है। तो आपको ITR से जुड़ी हर खबर समझना और जानना चाहिए। इनकम टैक्स रिटर्न से संबंधित ऐसी कई सारी बाते हैं जिनके बारे में लोग टैक्स फाइल करने के बाद भी नहीं जानते हैं। यहां पर आपको आईटीआर रिटर्न से संबंधित फॉर्म के बारे में बताएंगे कि किसके लिए कौन सा फॉर्म जरुरी है और कौन सा फॉर्म आपको भरना चाहिए।
फॉर्म 1 से 4 तक इंडिविजुअल के लिए
इस साल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए 7 फॉर्म जारी किए गए हैं। आईटीआर फॉर्म नंबर 1 से लेकर फॉर्म नंबर 4 तक इंडिविजुअल के लिए हैं, जबकि आईटीऑर फॉर्म 5 से लेकर 7 तक नॉन-इंडिविजुअल के लिए हैं। आगे जानिए आपके लिए कौन सा फॉर्म होगा?
आईटीआर-1
इसे 'सहज' फॉर्म भी कहा गया है। सैलरी, पेंशन या मकान के किराए से 50 लाख रुपए तक की कमाई वाले लोगों को यह फॉर्म भरना होगा। कमर्शियल प्रॉपर्टी के किराए से अगर कमाई हो रही है तो भी यही फॉर्म है। जिन लोगों को सैलरी या पेंशन से इनकम होती है और उनके पास एक घर है या कोई घर नहीं है, वे भी इसे भरेंगे। इस फॉर्म का उपयोग न करें अगर:
1-आपकी आमदनी एक से ज्यादा हाउस प्रॉपर्टी से होती हो
2-विदेश से कोई इनकम हो या कोई फॉरेन असेट हो
3-किसी सोर्स से कैपिटल गेंस हुआ हो
4-खेती से आय 5000 रुपए सालाना से ज्यादा हो
5-किसी बिजनेस या प्रोफेशनल से आमदनी होती हो
6-दूसरे स्त्रोतों से प्राप्त आय में लॉस दिखाना हो
आईटीआर-2
ऐसे टैक्सपेयर्स और हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली के (HUF) के लिए, जिन्हें इन तरीकों से आमदनी होती है:
- सैलरी या पेंशन से 50 लाख रुपए से ज्यादा की आमदनी
- एक से ज्यादा हाउस प्रॉपर्टी
- किसी सोर्स से कैपिटल गेंस हुआ हो
- दूसरे सोर्स से आमदनी, लॉटरी समेत
- किसी फर्म में पार्टनरशिप से आमदनी हो
- किसी फर्म में पार्टनरशिप से आमदनी हो
- एग्रीकल्चरल इनकम सालाना 5000 रुपए से ज्यादा हो
इस फॉर्म का इस्तेमाल न करें अगर आपकी बिजनेस या प्रोफेशन से आमदनी हो।
आईटीआर-3
फर्म के ऐसे पार्टनर्स आईटीआर 3 फार्म भर सकते हैं जिनकी आमदनी सैलरी या पेंशन से होती है, एक से ज्यादा हाउस प्रॉपर्टी हो, कैपिटल गेंस किसी निवेश की बिक्री से, दूसरे सोर्स से, जिसमें लॉटरी भी शामिल है और पार्टनरशिप फर्म का प्रॉफिट हो। तो वहीं उन लोगों को यह फॉर्म नहीं इस्तेमाल करना चाहिए जिनके पास सोल प्रॉपराइटरशिप फर्म से इनकम है।
आईटीआर-4
आईटीआर 4 वाला फार्म ऐसे टैक्सपेयर्स भर सकते हैं जिन्हें प्रिजम्पिटव इनकम स्कीम के तहत आने वाले बिजनेस से आमदनी हो और एक से ज्यादा हाउस प्रॉपर्टी हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications