नई दिल्ली। एसबीआई (SBI) अपने ग्राहकों से सेविंग्स अकाउंट (Savings account) में औसत मिनिमम बैलेंस (Average minimum balance) मेंटेन न करने पर पेनल्टी (Penalty) वसूलता है। इसके अलावा इस पेनल्टी पर जीएसटी (GST) भी वसूली जाती है। पेनल्टी (Penalty) और जीएसटी मिला कर यह पूरा भार ग्राहक पर डाला जाता है। ऐसे में जरूरी है कि यह जान लिया शहरों के हिसाब से एसबीआई (SBI) के बैंक खाते के लिए न्यूनतम बैलेंस (Average minimum balance) क्या है, जिससे पेनल्टी से बचा जा सके।

एसबीआई (SBI) ने वसूले हैं हजार करोड़ रुपये ज्यादा
बैंकों के बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस (Average minimum balance) न रखने पर वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान ग्राहकों से पेनल्टी (Penalty) के रूप में 5 हजार करोड़ रुपये ज्यादा वसूला गया है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। अनुमान कि इस 5000 करोड़ रुपये का लगभग आधा हिस्सा एसबीआई (SBI) ने पेनाल्टी के रूप वसूला है।
जानें एसबीआई (SBI) के न्यूनतम बैंलेंस के बारे में
एसबीआई (SBI) शहरों के हिसाब से न्यूनतम बैलेंस (Average minimum balance) की लिमिट तय करता है। अगर आपका एसबीआई (SBI) सेविंग बैंक अकाउंट मेट्रो शहरों में है तो आपको सबसे ज्यादा न्यूनतम बैलेंस रखना होगा, और ऐसा न करने पर सबसे ज्यादा पेनल्टी (Penalty) भी भरनी होगी।
मेट्रो शहरों के लिए एसबीआई (SBI) के नियम
-मेट्रो शहरों में औसत बैलेंस (Average minimum balance) 5000 रुपए होना चाहिए।
-अगर आपके खाते का औसत 50 फीसदी कम यानी 2500 रुपये रहता है तो आपको 50 रुपये और जीएसटी (GST) भी चुकाना होगा।
-अगर औसत 50 से 75 फीसदी के बीच है तो 75 रुपये और जीएसटी (GST) पेनल्टी के रूप में देना होगा।
-अगर औसत 75 फीसदी से कम है तो 100 रुपये और जीएसटी (GST) चुकाना होगा।
अर्बन शहरों के लिए एसबीआई (SBI) के नियम
-अर्बन शहरों की शाखा में न्यूनतम बैलेंस (Average minimum balance) की सीमा 3000 रुपये है।
-अगर आपके खाते का औसत 50 फीसदी कम यानी 1500 रुपये रहता है तो आपको 40 रुपये और जीएसटी (GST) चुकाना होगा।
-अगर औसत 50 से 75 फीसदी के बीच है तो 60 रुपये और जीएसटी (GST) का भुगतान पेनल्टी (Penalty) के साथ करना होगा।
-अगर औसत 75 फीसदी से कम है तो 80 रुपये और जीएसटी (GST) का भुगतान करना होगा।
सेमी अर्बन शहरों के लिए एसबीआई (SBI) के नियम
सेमी अर्बन शहरों में खाता होने पर मिनिमम अकाउं बैलेंस (Average minimum balance) 2000 रुपये होना जरूरी है।
-अगर आपके खाते का औसत 50 फीसदी कम यानी 1000 रुपये रहता है तो आपको 25 रुपये और जीएसटी (GST) को चुकाना होगा।
-अगर औसत 50 से 75 फीसदी के बीच है तो 50 रुपये और जीएसटी (GST) पेनाल्टी के रूप में देना होगा।
-अगर औसत 75 फीसदी से कम है तो 75 रुपये और जीएसटी (GST) को चुकाना होगा।
ग्रामीण क्षेत्र के न्यूनतम बैलेंस के एसबीआई (SBI) के नियम
-ग्रामीण बैंकों के खातों में कम से कम 100 रुपये का औसत बैलेंस (Average minimum balance) बनाए रखना जरूरी है।
अगर आपके खाते का औसत 50 फीसदी कम यानी 50 रुपये रहता है तो आपको 20 रुपये और जीएसटी (GST) चुकाना होगा।
-अगर औसत 50 से 75 फीसदी के बीच है तो 30 रुपये और जीएसटी (GST) देना होगा।
-अगर औसत 75 फीसदी से कम है तो 50 रुपये और जीएसटी (GST) देना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications