अगर आप रेलवे (Railway) से अक्सर सफर करते हैं तो आपके लिए यह बड़े काम की खबर है।
नई दिल्ली: अगर आप रेलवे (Railway) से अक्सर सफर करते हैं तो आपके लिए यह बड़े काम की खबर है। रेल की सफर करना रेल टिकट सेवाएं (Rail Ticket Services) और आसान होंगी। यात्री अब 'ई मुद्रा' कार्ड (E mudra card) के जरिये अपने टिकट (Ticket) की खरीदारी कर सकते हैं। आम जनता की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने यह कार्ड (Card) तैयार किया है। इस बात से भी अवगत करा दें कि यह कार्ड (card) केवल रेल टिकट (Rail ticket) ही नहीं बल्कि अन्य खरीदारी के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। इस कार्ड के माध्यम से जनता को तत्काल रिफंड (Instant refund) की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि तत्काल रिफंड (Refund) की प्रक्रिया लागू होने में करीब छह माह का समय लगेगा।
60 फीसद लोगों ने इससे टिकट की खरीदारी की
बता दें कि रेल मंत्रालय ने एक ई मुद्रा कार्ड को लांच किया है। यह एक वीजा कार्ड (visa card) है और कार्ड (Card) का प्रयोग पीओएस मशीन, ऑनलाइन ट्रांजक्शन (Online transaction) और एटीएम (ATM) से धन निकालने के लिए भी किया जा सकता है। जानकारी दें कि अब तक करीब 10 हजार कार्ड जारी हो चुके हैं। इस कार्ड का आंकड़ा बताता है कि इसका सबसे अधिक प्रयोग रेल टिकट खरीदारी के लिए हुआ है और 60 फीसद लोगों ने इससे टिकट की खरीदारी की है। यह सुविधा गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर उपलब्ध है और अब तक करीब 50 हजार लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड (Download) किया है। वहीं फिजीकल कार्ड (Physical card) के लिए शुल्क 150 रुपए है।
तत्काल टिकट खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) का दावा है कि अन्य एटीएम कार्ड (ATM card) से तत्काल टिकट (Instant ticket) खरीदने में परेशानी होती थी। इस कार्ड में वह दिक्कत सामने नहीं आएगी क्योंकि यह कार्ड सीधे रेल मंत्रालय (Railway ministry) की साइट से जुड़ा होगा। इस कार्ड की मदद से यदि कोई यात्री टिकट (passenger ticket) लेता है और उसका टिकट (Ticket) निरस्त होता है तो सारा पैसा तत्काल कार्ड (Instant card) प्रयोग कर रहे यात्री के वॉलेट में चला जाएगा।
कार्ड का प्रयोग ऑनलाइन खरीदारी में भी संभव
इसके अतिरिक्त किसी भी पीओएस मशीन (POS machine) के माध्यम से इस कार्ड का प्रयोग किया जा सकेगा और वर्चुअल कार्ड (Virtual card) के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी (online shopping) भी संभव होगी। आइआरसीटीसी (IRCTC) इस कार्ड (Card) का प्रयोग बढ़ाने के लिए कई स्कीम भी लाने की तैयारी कर रहा है ताकि यात्रा में इसका अधिक लाभ हो सके। यह कार्ड रखने वाले यात्री लग्जरी वेटिंग रूम (Luxury Waiting Room) में बिना पैसा खर्च किए वक्त गुजार सकेंगे।
मुद्रा कार्ड क्या है?
मुद्रा कार्ड, आपके ATM Card की तरह होता है। यह Debit Card की तरह काम करता है। इस कार्ड में आपके लोन की कुछ रकम (A part of the loan) लोड कर दी जाती है। इस रकम को आप जब चाहें और जितने हिस्सो में चाहें निकाल सकते हैं।
दरअसल मुद्रा कार्ड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल (Working capital) की जरूरतों को पूरा करने के लिए होता है। working capital वो पूंजी होती है जिसे आप तेजी से घुमाकर मुनाफा कमाते हैं। वर्किंग कैपिटल माल खरीदने और कर्मचारियों की तनख्वाह देने में इस्तेमाल होता है। इस तरह से मुद्रा कार्ड छोटे बिजनेस (Small and Micro enterprise) की तात्कालिक पैसे की जरूरत पूरा करने के लिए बनाया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications