पासपोर्ट के बिना किसी अन्य देश में आना जाना संभव नहीं है। इसके लिए आपके पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है।
नई दिल्ली: पासपोर्ट के बिना किसी अन्य देश में आना जाना संभव नहीं है। इसके लिए आपके पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है। जैसा की आप जानते हैं कि अधिकतर देशों में प्रस्थान से पहले ही वीजा की जरूरत होती है, वहीं लगभग 40 देश ऐसे भी हैं जहां पर आगमन पर वीजा मिलता है, लेकिन सभी देशों में यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती ही है। पासपोर्ट को दूसरे देश में इंटरनेशनल आईडी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
भारत में पासपोर्ट की 10 साल की वैधता
बता दें कि भारत में इसकी वैधता 10 साल की होती है। पासपोर्ट रिन्यूअल कराने के लिए आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ प्रक्रियाओं से होकर गुजरना होगा। इनमें आपकी सभी डिटेल्स मांगी जाएगी। इस बात से भी अवगत करा दें कि पासपोर्ट रिन्यू करवाने के लिए आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन भरकर जमा करना है। उसके बाद रिन्यू फॉर्म जमा करने के बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाना जरूरी है।
ऐप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए
दो तरीके से ऐप्लीकेशन फॉर्म भरे जाएंगे। पहला तो ये कि फॉर्म को पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर लें और इसे ऑफलाइन भरें, दूसरा ऑनलाइन उपलब्ध फॉर्म को भरें।
- अपना करंट अड्रेस लिखें और जो भी डिटेल्स आप बदलना चाहते हों उसे अपडेट कर दें।
- आपको दो लोकल रेफरेंस देने होंगे। इसमें उनका पूरा नाम, संपर्क सूत्र और अड्रेस आपको लिखना होगा। अगर पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत होगी तो इन लोगों से संपर्क किया जाएगा।
- इसके बाद, अगर आप ऑनलाइन फॉर्म भर रहे हों तो सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ऑफलाइन फॉर्म भरने वाले लोगों को अपनी सभी डिटेल्स सही और पूरी भरकर वहीं अपलोड करनी होगी जहां से उसे डाउनलोड किया था। बता दें कि डिटेल्स ऑनलाइन फॉर्म में अपने आप एंटर हो जाएगा।
ऑनलाइन पासपोर्ट रिन्यू ऐसे कर सकते हैं
- सबसे पहले पासपोर्ट सेवा केंद्र के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना है।
- होम पेज Register Now पर कीजिए
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड जेनरेट कीजिए
- उसके बाद रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करके अकाउंट एक्टिवेट कीजिए
- अब पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कीजिए
- अब 'Apply for Fresh Passport या Re-issue of Passport' लिंक पर क्लिक कीजिए
- बता दें कि पासपोर्ट रिन्यूअल फॉर्म डाउनलोड कीजिए
- जरूरी जानकारी दर्ज कीजिए और डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म भरिए
- अप्वाइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए 'View Saved/Submitted Applications' स्क्रीन पर 'Pay and Schedule Appointment' लिंक पर क्लिक कीजिए।
- नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र का चयन कीजिए और स्लॉट बुक कीजिए
- एप्लिकेशन रेफरेंस नंबर या अपॉइंटमेंट नंबर वाले एप्लिकेशन रिसिप्ट को प्रिंट करने के लिए 'Print Application Receipt' लिंक पर क्लिक कीजिए।
- पासपोर्ट सेवा केंद्र या रीजनल पासपोर्ट ऑफिस जहां भी बुकिंग हुई है वहां ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ जाइए।
जानें पासपोर्ट बनाने के लिए कितनी लगती फीस
1. 10 वर्ष की वैधता वाली नयी पासपोर्ट (36 पृष्ठों वाली) 1500 रुपये
2.10 वर्ष की वैधता वाली पासपोर्ट (60 पृष्ठों वाली) 2000 रुपये
3. नाबालिग (18 वर्ष से कम) के लिये 5 वर्ष की वैधता या नाबालिग के 18 वर्ष होने तक, जो भी पहले हो, के लिए नया पासपोर्ट की कीमत1000 रुपये
4. पासपोर्ट खो जाने, क्षतिग्रस्त होने या चोरी हो जानेपर डुप्लीकेट पासपोर्ट (36 पृष्ठ) जारी कराने के लिए 3000 रुपये
5.पासपोर्ट खो जाने, क्षतिग्रस्त होने या चोरी हो जानेपर डुप्लीकेट पासपोर्ट (60 पृष्ठ) जारी कराने हेतु 3500 रुपये
6.पुलिस का मंजूरी प्रमाणपत्र/ ईसीएनआर/ अतिरिक्ति अनुमोदन 500 रुपये
7.नाम, पता, जन्मतिथि, जन्म स्थान, चेहरे, पति या पत्नी के नाम, माता-पिता/ कानूनी अभिभावक के नाम में परिवर्तन की स्थिति में 1500 रुपये में नई पासपोर्ट पुस्तिका जारी की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications