नई दिल्ली। अगर आप भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के फिक्स फोन सेवा के ग्राहक हैं तो आप 5 जीबी डेटा फ्री ट्रायल के तहत ले सकते हैं। बीएसएनएल ने यह ऑफर दोबारा दिया है। इससे पहले यह ऑफर मार्च 2019 में लगाया गया था। इस ऑफर का फायदा 31 जुलाई तक उठाया जा सकता है। इस ऑफर के तहत ग्राहक से कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा और 31 जुलाई तक रोज 10 एमबीपीएस की स्पीड डेटा इस्तेमाल की छूट रहेगी।

कैसे मिलेगा इस ऑफर का फायदा
इस ब्रॉडबैंड ट्रायल ऑफर का लाभ लेने के लिए लैंडलाइन ग्राहक के पास अपना कस्टमर्स प्रीमियम इक्यूपमेंट (सीपीई) या मॉडेम होना चाहिए। अगर यह आपके पास है तो आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। बीएसएनएल के उन लैंडलाइन कस्टमर्स के लिए यह ट्रायल ऑफर 31 जुलाई तक प्रमोशनल बेसिस पर उपलब्ध है, जिन्होंने अभी तक ब्रॉडबैंड का कनेक्शन नहीं लिया है। इस ऑफर की वैलिडिटी 31 जुलाई तक है। इसके लिए बीएसएनएल अपने ग्राहक से न कोई इंस्टॉलेशन चार्ज ले रहा है और न किसी किसी तरह का सिक्यॉरिटी डिपॉजिट मांग रहा है।
बीएसएनएल ने अपनी वेबसाइट
बीएसएनएल के चेन्नई सर्किल ने अपनी वेबसाइट पर इस ऑफर का डिटेल पोस्ट किया है। इसके अनुसार, यह 5 जीबी फ्री ट्रायल ऑफर पूरे देश में लागू है, केवल अंडमान और निकोबार सर्किल में इसका फायदा नहीं लिया जा सकता है। यह ऑफर सभी बीएसएनएल लैंडलाइन कस्टमर्स के लिए मान्य है। इस ऑफर के तहत रोज 10 एमबीपीएस स्पीड से 5 जीबी डेटा का इस्तेमाल फ्री में किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Jio सहित अन्य कंपनियों ने बदले प्लान, जानें क्या मिला फायदा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications