नई दिल्ली। सरकार पेट्रोल और डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं। इसके चलते पेट्रोल और डीजल अपनी सही कीमत की तुलना में करीब दोगुना महंगा बिकता है। अगर देश में पेट्रोल और डीजल क्रूड प्राइस और रिफाइनिंग के खर्च के आधार पर बेचा जाए तो पेट्रोल 33.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 38.48 रुपये प्रति लीटर पर लोगों को मिले। लेकिन हकीकत यह है कि पेट्रोल और डीजल करीब इससे दोगुने रेट पर मिलता है।
जानिए दिल्ली में कितना देना होता है टैक्स
दिल्ली में पेट्रोल पर 46.8 प्रतिशत और डीजल पर 36.3 फीसदी टैक्स लोगों को देना होता है। वहीं इसके अलावा 2 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी और सेस के रूप में अलग से वसूला जाता है। इस सेस को चालू वित्त वर्ष के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगाया है। हालांकि अब पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाने की मांग उठ रही है।
जानिए पेट्रोल पर कितना लगाता है टैक्स
पेट्रोल पर इस वक्त सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के रूप में 17.98 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से वसूला जाता है। इसके अलावा 3.54 रुपये प्रति लीटर डीलर कमिशन को जोड़ा जाता है। वहीं स्टेट वेट के रूप में 14.98 रुपये प्रति लीटर वसूला जाता है। इस तरह कुल मिलाकर पेट्रोल की कीमत 70.44 रुपये तक पहुंच जाती है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जुलाई 2019 को पेट्रोल का डीलर प्राइस 33.94 रुपये प्रति लीटर था।
जानिए डीजल पर कितना लगाता है टैक्स
इसी प्रकार डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 13.83 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा डीलर कमिशन 2.49 रुपये प्रति लीटर होता है और राज्य वेट के रूप में 9.47 रुपये प्रति लीटर वसूला जाता है। इन सबको मिलाकर डीजल प्राइस 64.27 रुपये प्रति लीटर हो जाता है। 1 जुलाई को डीजल का डीलर प्राइस 38.48 रुपये प्रति लीटर था।
1 जुलाई 2019 के पेट्रोल के रेट के पर जानिए टैक्स ब्रेकअप
-पेट्रोल रेट 70.44 रुपये प्रति लीटर
-डीलर रेट 33.94 रुपये प्रति लीटर
-सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 17.98 रुपये प्रति लीटर
डीलर कमिशन 3.54 रुपये प्रति लीटर
राज्य वेट 14.98 रुपये प्रति लीटर
1 जुलाई 2019 के डीजल के रेट के पर जानिए टैक्स ब्रेकअप
-डीजल का रेट 64.27 रुपये प्रति लीटर
-डीलर रेट 38.48 रुपये प्रति लीटर
-सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 13.83 रुपये प्रति लीटर
डीलर कमिशन 2.49 रुपये प्रति लीटर
राज्य वेट 9.47 रुपये प्रति लीटर
ये है पेट्रोल और डीजल पर टैक्स का गणित
1 जुलाई 2019 के पेट्रोल के रेट के पर जानिए टैक्स ब्रेकअप
-पेट्रोल रेट 70.44 रुपये प्रति लीटर
-डीलर रेट 33.94 रुपये प्रति लीटर
-सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 17.98 रुपये प्रति लीटर
डीलर कमिशन 3.54 रुपये प्रति लीटर
राज्य वेट 14.98 रुपये प्रति लीटर
1 जुलाई 2019 के डीजल के रेट के पर जानिए टैक्स ब्रेकअप
-डीजल का रेट 64.27 रुपये प्रति लीटर
-डीलर रेट 38.48 रुपये प्रति लीटर
-सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 13.83 रुपये प्रति लीटर
डीलर कमिशन 2.49 रुपये प्रति लीटर
राज्य वेट 9.47 रुपये प्रति लीटर


Click it and Unblock the Notifications