बजाज ऑटो ने अपनी बहुप्रतीक्षित नयी पल्सर 125 नियॉन को मंगलवार को लॉन्च कर दिया है। जिसकी शोरूम में इसकी कीमत 64,000 रुपये है।
नई दिल्ली: बजाज ऑटो ने अपनी बहुप्रतीक्षित नयी पल्सर 125 नियॉन को मंगलवार को लॉन्च कर दिया है। जिसकी शोरूम में इसकी कीमत 64,000 रुपये है। यह बाइक दो वेरियंट (ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक) में बाजार में उतारी गई है। जानकारी दें कि बजाज पल्सर 125 नियॉन के ड्रम ब्रेक वेरियंट की कीमत 64 हजार और डिस्क ब्रेक वेरियंट की कीमत 66,618 रुपये है। ये कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। 20 हजार देकर लें हुंडई i10, बाकी 1500 रुपये की आसान किस्तों पर ये भी पढ़ें
अब तक की सबसे सस्ती बाइक
बजाज ऑटो की पल्सर 125 नियॉन कंपनी की पल्सर लाइनअप की सबसे सस्ती बाइक है। बता दें कि बजाज ऑटो के अध्यक्ष सारंग कनाडे ने कहा, 'नई पल्सर 125 नियॉन ऐसे सफर करने वालों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्टाइल के साथ स्पोर्टी मोटरसाइकल खरीदना चाहते हैं। डिजाइन कि बात करें, तो यह नई बाइक पल्सर 150 नियॉन की तरह दिखती है। इसमें कलर को-ऑर्डिनेटेड पल्सर लोगो, ग्रैब रेल, रियर काउल पर 3डी लोगो और ब्लैक अलॉय वील्ज पर नियॉन कलर की छोटी लाइन दी गई हैं। बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार हैं, जो इसकी राइडिंग पोजिशन स्पोर्टी बनाते हैं।
इंजन
अगर बात करें बाइक की इंजन के बारें में तो बता दें कि नई पल्सर में 125cc, DTS-i इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 11.8 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 11 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन हाई-स्पीड पर भी स्मूद चलता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। राइडर किसी भी गियर में क्लच दबाकर बाइक स्टार्ट कर सकता है। पल्सर 125 नियॉन का वजन 140 किलोग्राम है।
तीन कलर्स में उपलब्ध पल्सर
वहीं पल्सर 125 नियॉन के ड्रम ब्रेक वेरियंट में फ्रंट में 170 mm ड्रम ब्रेक और रियर 130 mm ड्रम ब्रेक हैं। डिस्क वेरियंट में फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। सस्पेंशन की बात करें, तो इसके फ्रंट में आपको टेलेस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस शॉक अब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। यह सबसे सस्ती पल्सर तीन कलर्स- नियॉन ब्लू (मैट ब्लैक बॉडी पर), सोलर रेड और प्लैटिनम सिल्वर में उपलब्ध है। बता दें कि भारतीय बाजार में लॉन्च की गई पल्सर 125 नियॉन कोलंबिया में बिकने वाली Pulsar NS 125 बाइक नहीं है। पल्सर एनएस 125 की कीमत ज्यादा है और उसे भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना नहीं हैं।
बाइक के स्पेसिफिकेशन के बारें में जानें यहां
पैरामीटर - पल्सर 124 निऑन
इंजन (सीसी) - 124.4सीसी
पावर (PS) - 12PS
ट्रांसमिशन - 5 स्पीड
फ्रंट सस्पेंशन - टेलीस्कोपिक
रियर सस्पेंशन - ट्विन गैस शॉक
व्हील बेस (mm) - 1320
लंबाई (mm) - 2055
चौड़ाई (mm)- 755
ऊंचाई (mm) - 1060
ग्राउंड क्लीयरेंस (mm) - 165
कर्व वेट (Kg) - 140
फ्यूल टैंक (लीटर) - 11 लीटर
ब्रेक फ्रंट (mm) - 240 डिस्क और 170 ड्रम
ब्रेक रियर (mm) - 130 ड्रम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications