अगर आपका भी खाता केनरा बैंक में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों को सुरक्षित ट्रांजेक्शन के लिए सलाह दी है।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता केनरा बैंक में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों को सुरक्षित ट्रांजेक्शन के लिए सलाह दी है। केनरा बैंक ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। बता दें कि हाल के कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें केनरा बैंक के एक एटीएम में स्किमर लगा हुआ दिखाया गया है। बता दें कि स्किमर वह डिवाइस होती है, जिसे एटीएम के किसी भी पार्ट पर लगाकर एटीएम इस्तेमाल करने वाले के डेबिट/क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स हासिल की जा सकती हैं। इसमें डाटा मैमोरी कार्ड में स्टोर होता है, जिसके जरिए ओरिजिनल कार्ड का क्लोन यानी नकली कार्ड बनाया जा सकता है। आरबीआई: एटीएम से जुड़े नियमों में एक और बदलाव, ग्राहकों को मिलेगा फायदा ये भी पढ़ें
केनरा बैंक ने ट्वीट के जरिये लोगों की चिंता दूर की
इस वीडियो के सामने आने के बाद केनरा बैंक का एटीएम इस्तेमाल करने वालों के बीच अपने ट्रांजेक्शन की सेफ्टी को लेकर चिंता पैदा हो गई है। बैंक ने इस बारे में ट्वीट के जरिए लोगों की चिंता दूर की है। केनरा बैंक ने ट्वीट में कहा हैं कि बैंक ने अपने कस्टमर्स को सुरक्षित रखने के लिए कड़े उपाय किए हुए हैं। हमने तत्काल रूप से स्किमर वाले एटीएम का पता लगाकर उसका स्किमर हटा दिया है। इस बात की भी जानकारी दें कि यह एटीएम दिल्ली के गौतमी नगर का था। आपको बता दें कि किसी भी कस्टमर के डाटा के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। वहीं इस एटीएम को पुलिस की जांच पूरी होने तक बंद कर दिया गया है।
केनरा बैंक के सुरक्षित ट्रांजेक्शन के लिए फीचर्स
- वहीं ये भी बता गया कि एटीएम के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए और किसी के भी बैंक अकाउंट का गलत इस्तेमाल या उससे फ्रॉड ट्रांजेक्शन न हो सकें, इसके लिए केनरा बैंक ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
- हमारा कस्टमर केनरा MServe ऐप के जरिए अपना डेबिट/क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल न होने की स्थिति में स्विच ऑफ कर सकता है।
- बैंक ने 10000 रुपये प्रति दिन से ज्यादा के विदड्रॉल के लिए OTP ऑथेंटिकेशन शुरू किया है।
- बैंक अपने सभी एटीएम में एंटी-स्किमिंग एंड टर्मिनल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस इंस्टॉल कर रहा है।
- बैंक सोशल मीडिया और एसएमएस के जरिए सभी कस्टमर्स के लिए ‘क्या करें/क्या न करें (Do's/Don'ts)' जारी कर रहा है।
- ऐसे फ्रॉड ट्रांजेक्शन जिनमें न कस्टमर की गलती होती है और न ही बैंक की, उन मामलों में अगर फ्रॉड होने के तीन दिन के अंदर बैंक को रिपोर्ट कर दिया जाए तो कस्टमर्स की कोई लायबिलिटी नहीं बन सकती। इसके चलते कस्टमर को कोई नुकसान नहीं झेलना पड़ता है।
पैसों को सुरक्षित रखने के लिए एसबीआई ने दी सलाह
हाल ही में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई ने भी अपने ग्राहकों को पैसों की सुरक्षा के लिए सलाह दी है। एसबीआई ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। एसबीआई ने ग्राहकों को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचकर रहना चाहिए। बैंक ने कहा था कि सोशल मीडिया पर कुछ भी डालने से पहले आपको सावधान रहना होगा। बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचकर रहना चाहिए। ग्राहक अगर पैसा सेफ रखना है तो ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को तुरंत अनफोलो कर दें, जिन्हें आपने सब्सक्राइब किया हुआ है।
एसबीआई के ये हैं वेरिफाइड अकाउंट्स
- फेसबुक: @StateBankOfIndia
- इंस्टाग्राम: @theofficialsbi
- ट्विटर: @TheOfficialSBi
- लिंक्डइन: State Bank of India (SBI)
- गूगल+: State Bank of India
- यूट्यूब: State Bank of India
- क्वोरा: State Bank of India (SBI)
- पिनट्रेस्ट: State Bank Of India
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications