कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी काफी अच्छा टाइम है। बता दें कि इस वक्त मारुति सुजुकी, हुंडई, होंडा जैसी बड़ी कंपनियों की कारों पर हैवी डिस्काउंट चल रहा है।
नई दिल्ली: कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी काफी अच्छा टाइम है। बता दें कि इस वक्त मारुति सुजुकी, हुंडई, होंडा जैसी बड़ी कंपनियों की कारों पर हैवी डिस्काउंट चल रहा है। ये कंपनियां अपनी कारों पर 60 हजार से लेकर 90 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही हैं। आपको बता दें कि कंपनी कौन सी कार पर कितना डिस्काउंट दे रही है। एसबीआई लाया फेस्टिव सीजन ऑफर, कार और होम लोन पर मिलेगा फायदा ये भी पढ़ें
इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
स्विफ्ट डिजायर
स्विफ्ट डिजायर मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिक्री वाली कारों में से एक है। मंदी का कारण इसकी बिक्री पर भी असर पड़ा है। अब कंपनी ने इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए इस पर दिया जाने वाला डिस्काउंट बढ़ा दिया है। अब मारुति इस कार पर 74,105 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 49,105 रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपए के अन्य डिस्काउंट शामिल हैं। बता दें कि अन्य डिस्काउंट में एक्सचेंज बेनेफिट, मुफ्त बीमा, मुफ्त एसेसरीज आदि शामिल होते हैं।
स्विफ्ट डीजल
देश में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और सीएनजी व्हीकल पर मिल रही सहूलियतों के कारण डीजल वाहनों की बिक्री में कमी आई है। यही कारण है कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट के डीजल वेरियंट की बिक्री भी कम हुई है। इस कारण कंपनी इस कार पर 67,796 रुपए का स्पेशल डिस्काउंट दे रही है। इसमें 42,736 रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपए का अन्य डिस्काउंट शामिल है।
मारुजि की सियाज
मारुति सुजुकी अपनी एक और अन्य कार सियाज पर 70000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 40000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 30000 रुपए के अन्य डिस्काउंट शामिल हैं। बात करें मारुति के अन्य मॉडल कि तो उस पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट है। जी हां बलेनो और विटारा ब्रेजा पर डिस्कांउट 40000-60000 रुपये की रेंज में है।
हुंडई आई-10
देश की दूसरी बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शुमार हुंडई मोटर्स अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार आई-10 पर सबसे ज्यादा 95 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 60 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपए के अन्य डिस्काउंट शामिल हैं। यानी इस समय यह कार खरीदने आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। दूसरी तरफ हुंडई कॉम्पैक्ट सेडान Xcent पर भी लगभग 60000 रुपये का कैश बेनिफिट मिल रहा है। इसके अलावा 35000 रुपये तक के अन्य बेनिफिट भी हैं।
होंडा अमेज
होंडा मोटर्स ने प्रमुख सेडान कार होंडा अमेज की बिक्री बढ़ाने के लिए 60 हजार रुपए तक के डिस्काउंट की घोषणा की है। इसमें 40 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपए के अन्य डिस्काउंट शामिल हैं। जबकि होंडा मोटर्स अपनी एक और लोकप्रिय कार होंडा सिटी पर 60 हजार रुपए के डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इसमें 40 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपए के अन्य डिस्काउंट शामिल हैं। इन सभी डिस्काउंट में डीलर के अनुसार बदलाव हो सकता है।
इन वजहों है भारी छूट
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (एसआईएएम) के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2018 से कारों की बिक्री सुस्त है। वहीं जुलाई 2019 में यह साल दर साल आधार पर 31 फीसदी कम रही, जो कि 19 सालों की सबसे तेज गिरावट है। डीलर्स के पास इस वक्त काफी स्टॉक मौजूद है। ऐसे में कार बिक्री को बूस्ट देने के लिए कार मैन्युफैक्चरर्स कई मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। इसके अलावा अगले साल से बीएस 6 नॉर्म लागू होने के चलते कार कंपनियां और डीलर स्टॉक क्लियर करने की कोशिश में हैं। 31 मार्च 2020 के बाद मैन्युफैक्चरर्स बीएस 4 कंप्लायंट व्हीकल्स नहीं बेच पाएंगे। ऐसे में अगर बीएस 4 मॉडल स्टॉक बच जाता है तो वह बेकार हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications