यहां पर आपको बताएंगे कि ट्रेन का टिकट खो जाने पर उसे कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रेन का टिकट तो आप बुक कर लेते हैं लेकिन कई बार जल्दी-जल्दी में आपसे टिकट खो जाता है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए शायद हर किसी को नहीं पता होगा। यदि आपको ट्रेन टिकट खो गया है तो घबराने की जरुरत नहीं है। रेलवे के कुछ ऐसे नियम हैं जिनके जरिए आपको अपना खोया हुआ रेलवे टिकट फिर से वापस मिल सकता है। पर इसके लिए आपको कुछ पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है।

अगर आपका रेलवे का रिजर्व टिकट खो गया है तो सबसे पहले आपको रेलवे के किसी रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। यहाँ आपको अपना पहचान पत्र देना होगा। साथ ही आपको बताना होगा कि आपका कब का टिकट था, कहां से कहां की यात्रा करनी थी। यदि आपको अपना PNR पता हो तो आपका डुप्लीकेट टिकट आसानी से बन सकता है। रिजर्व और आरएसी टिकट यदि कट फट गया है या गीला हो गया है तो भी उसका डुप्लीकेट टिकट निकाला जा सकता है। तो वहीं यदि आपका टिकट वेटिंग का था तो आपको डुप्लीकेट टिकट नहीं दिया जा सकता था।
साथ ही यदि आप चार्ट बनने के पहले स्लीपर क्लास का कनफर्म रिजर्व टिकट या आरएसी टिकट का डुप्लीकेट टिकट निकलवाते हैं तो आपको 50 रुपये चार्ज देना होगा। वहीं स्लीपर के अलावा अन्य क्लास के लिए आपको 100 रुपये शुल्क देना होगा।
इसके अलावा चार्ट बनने के बाद आपको डुप्लीकेट टिकट के लिए किराए का 50 प्रतिशत हिस्सा फीस के तौर पर देना होगा। तो वहीं उसी चार्ट बनने के बाद आरएसी टिकट का डुप्लीकेट टिकट नहीं बनाया जाता है।
यह खबर तो हम आपको जानकारी के तौर पर उपलब्ध करा रहे हैं लेकिन कोशिश यह करें की कभी भी आपके साथ ऐसा ना हो, क्योंकि इससे पेशानी तो बढ़ती ही है साथ ही आने-जाने में भी दिक्कते आती हैं और आपके साथ यात्रा करने वाले लोग भी परेशान होते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications