रेल टिकट बुक करने और पैसे ट्रांसफर करने को लेकर भारतीय रेल कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक ऐसी ही नई सर्विस को लेकर लोगों के सामने प्रस्तुत किया है।
भारतीय रेलवे द्वारा रेल यात्रियों के लिए हर महीने कोई न कोई सुविधा प्रदान की जाती है। तभी तो रेल टिकट बुक करने और पैसे ट्रांसफर करने को लेकर भारतीय रेल कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक ऐसी ही नई सर्विस को लेकर लोगों के सामने प्रस्तुत किया है। इस नई सर्विस का नाम है आईआरसीटीसी आई-मुद्रा (IRCTC iMudra)। इसके माध्यम से आप रेल टिकट बुक करने के अलावा भी कई काम कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी आई-मुद्रा के फायदे
आईआरसीटीसी आई-मुद्रा के फीचर के बारे में बात करें तो आईमुद्रा अकाउंट, डिजिटल वॉलेट और प्रीपेड कार्ड के साथ आता है। आप इसके जरिए एटीएम से पैसे भी निकाल सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको आईआरसीटीसी मुद्रा पर साइन-अप करना जरुरी है, जहां यूजर को फिजिकल या फिर वर्चुअल कार्ड जेनरेट करना होगा। बाद में आप इसकी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
आईआरसीटीसी आईमुद्रा के फीचर
- इसमें आसानी से टॉप-अप का विकल्प मिलता है।
- आईआरसीटीसी पर रेल टिकट बुक करने का ऑप्शन।
- सुरक्षित और आसान पेमेंट करने की प्रक्रिया
- आधार संख्या आधारित केवाईसी वेरिफिकेशन की सरल प्रक्रिया।
- आईआरसीटीसी आईमुद्रा नेटवर्क के तहत आने वाले दोस्तों और परिजन को पैसे भेजने का विकल्प।
- समय-समय पर आकार्षक ऑफर का लाभ।
रेलवे स्टेशन और ट्रेन में वीडियो, मूवी, सॉन्ग सब कुछ मिलेगा फ्री
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का उद्देश्य
जैसा कि आपको बताया गया है कि यह एक प्रीपेड कार्ड यानी कि वीजा कार्ड है और इसे किसी भी पीओएस मशीन के माध्यम से प्रयोग किया जा सकता है। इसका उपयोग आप मोबाइल उपकरण, टैबलेट और डेस्कटॉप के माध्यम से कर सकते हैं। आई-मुद्रा से देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। इस वर्चुअल कार्ड के माध्यम से ऑफ़लाइन खरीदारी भी संभव है। इसका उपयोग आप फ्लाइट टिकट बुकिंग, होटल के बिल का भुगतान, आदि कई चीजों में कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications