एसबीआई अपने ग्राहकों को जल्द ही नई और कुछ खास सुविधाएं दे सकती है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अगले 18 महीनों में देशभर में 10 लाख योनो कैश पॉइंट स्थापित करेगा।
नई दिल्ली: एसबीआई अपने ग्राहकों को जल्द ही नई और कुछ खास सुविधाएं दे सकती है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अगले 18 महीनों में देशभर में 10 लाख योनो कैश पॉइंट स्थापित करेगा। जी हां कह सकते है कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए ये पहल की जा रही है। योनो कैश पॉइंट के जरिये उसके ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं और अन्य भुगतान कर सकते हैं। इस बात की जानकारी एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि यह प्लेटफॉर्म सुरक्षित है और इसके प्रयोग में डेबिट कार्ड के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होगी। एसबीआई लाया नई सुविधा, लेने के लिए तुरंत करें अकाउंट अपडेट ये भी पढ़ें
डेबिट कार्ड बंद करने की फिलहाल कोई योजना नहीं
इस दौरान उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि योनो कैश के जरिये भविष्य में ग्राहक बिलों का भुगतान और डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं। आगामी 18 महीनों में हम देश में 10 लाख योनो कैश पॉइंट स्थापित करेंगे। लगभग 70 हजार कैश पॉइंट पहले से ही स्थापित किए जा चुके है। हालांकि फिलहाल बैंक की डेबिट कार्ड बंद करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग में वृद्धि से ग्राहक के लिए डेबिट कार्ड की आवश्यकता कम हो जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि 'हम डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म को लोकप्रिय बना रहे हैं। यह अधिक सुरक्षित है और ग्राहक को इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने पर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
क्या है योनो?
आपको बता दें कि योनो एक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है और ग्राहक नकद निकासी के लिए अपने स्मार्टफोन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके जरिये लेनदेन और बिलों का भुगतान भी किया जा सकता है। वहीं कुमार ने बताया कि बैंकों द्वारा आवास ऋण को रीपो रेट से जोड़े जाने की नई पेशकश पर ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह ग्राहकों की इच्छा पर है कि वे नए उत्पाद के साथ जाएं अथवा अपने गृह ऋण को एमसीएलआर के साथ जोड़ कर रखें।
कृषि क्षेत्र को व्यावसायिक रूप से सफल बनाने की जरूरत
जानकारी दें कि एसबीआई चेयरमैन ने कहा कि कृषि क्षेत्र को व्यावसायिक रूप से व्यावहारिक बनाने के लिए इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। उत्पादकता में कमी की वजह कई बार किसान कर्ज को चुकाने में असमर्थ हो जाते हैं। सरकार ने किसानों के कर्ज को माफ करने का फैसला किया, लेकिन इससे भी उनकी दशा में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में, कृषि क्षेत्र को व्यावसायिक रूप से सफल बनाने की जरूरत है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बन सके। उन्होंने बताया कि किसान एसबीआई के योनो ऐप के माध्यम से उचित कीमत पर खाद, बीज एवं खेती से संबंधित उपकरणों की खरीदारी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications