नई दिल्ली। मंदी की मार से कारों की बिक्री काफी कम हो गई है। लोग नई कार खरीदने से बच रहे हैं। लेकिन मारुति ने इससे बचने का तरीका निकाला है। कंपनी अपनी पुरानी कारों को बेचने के लिए बनाए गए मारुति ट्रू वैल्यू से अच्छी कंडीशन की कारें बेच रही है। इस शोरूम से हर साल मारुति लाखों कारे बेच रही है। कंपनी यह पुरानी कारें पहले खरीदती है। फिर इसके बाद कंपनी के ट्रेंड इंजीनियर इन्हें पूरी तरह से दुरस्त करते हैं। इसके बाद ही मारुति ट्रू वैल्यू से इन कारों को बेचा जाता है।
देश के 942 शहरों में हैं मारुति ट्रू वैल्यू शोरूम
मारुति ट्रू वैल्यू शोरूम में 942 शहरों में हैं। इन शहरों में 1252 मारुति ट्रू वैल्यू शोरूम काम कर रहे हैं। इन शोरूम में कारे बेचने के पहले 376 प्वाइंट पर कार को चेक किया जाता है।
जानिए मारुति ट्रू वैल्यू से कार खरीदने के फायदे
-यहां पर जिससे कार खरीद कर बेची जा रही है, उसका पूरा विवरण दिया जाता है। इससे फ्रॉड होने की संभावना खत्म हो जाती है।
-कार खरीदने के बाद उसका मालिकाना हक मारुति ट्रू वैल्यू से ट्रांसफर किया जाता है।
-मारुति ट्रू वैल्यू से कार खरीदने पर 1 साल की वारंटी मिलती है।
-मारुति ट्रू वैल्यू से कार लेने के बाद 3 सर्विस फ्री दी जाती हैं। कंपनी ऐसा इसलिए करती है कि लोगों को इन कारों पर नई जैसा भरोसा रहे।
जानें कहां मिल रही हैं सस्ती मारुति स्विफ्ट कारें
आइये अब जानते हैं कहां मिल रही है 1 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की 5 मारुति स्विफ्ट और 5 वैगन आर कारें --
भावनगर में मिल रही 1 लाख रुपये की स्विफ्ट
1 लाख में स्विफ्ट भावनगर में मिल रही है। यह पेट्रोल मॉडल है। अगर इस स्विफ्ट को आप लोन पर लेना चाहें तो संभव है। कंपनी आपको इसका 80 फीसदी तक यानी 80000 रुपये तक का लोन दे देगी। अगर यह लोन आप 5 साल के लिए लेते हैं तो 1862 रुपये महीने की किस्त आएगी। कंपनी 14 फीसदी ब्याज पर लोन देती है। आप चाहें तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके स्विफ्ट के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। https://www.marutisuzukitruevalue.com/buy-car/swift-in-bhavnagar-2005/AW0HP2ynZgRnpOniPnAp
1.25 लाख में मिल रही स्विफ्ट
यह स्विफ्ट कार त्रिशूर में मिल रही है। यह कार 1 लाख किलोमीटर से कुछ ज्यादा चल चुकी है। यह स्विफ्ट का पेट्रोल मॉडल है। इस कार पर आप 1 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। अगर आप 5 साल के लिए 1 लाख रुपये का लोन लेकर इस कार को खरीदते हैं तो आपकी किस्त 2327 रुपये महीने की आएगी। आप चाहें तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके स्विफ्ट के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
https://www.marutisuzukitruevalue.com/buy-car/swift-in-trissur-2005/AWi35nVNi7J5yfRPROJG
1.30 लाख रुपये में मिल रही डीजल स्विफ्ट
अगर आप स्विफ्ट का डीजल मॉडल चाहते हैं तो यह भी उपलब्ध है। हिसार में 1.30 लाख रुपये में यह मिल रहा है। यह कार करीब 1.20 लाख किलोमीटर चल चुकी है। इस कार भी लोन की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए अधिकतम 1.04 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। अगर यह लोन 5 साल के लिए लिया जाता है तो मासिक किस्त 2420 रुपये की आएगी। आप चाहें तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके स्विफ्ट के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
https://www.marutisuzukitruevalue.com/buy-car/swift-in-hissar-2008/AWxC6N0oZgRnpOniPaVL
1.50 लाख रुपये की डीजल स्विफ्ट
डीजल स्विफ्ट का एक मॉडल फतेहाबाद में उपलब्ध है। यह डीजल स्विफ्ट कार 1.50 लाख रुपये में उपलब्ध है। इस कार पर अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। अगर 5 साल के लिए यह लोन लिया जाएगा तो किस्त 2793 रुपये की आएगी। आप चाहें तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके स्विफ्ट के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
https://www.marutisuzukitruevalue.com/buy-car/swift-in-fatehabad-2007/AW0pePlDZ8C6aGE-JJ2q
1.60 लाख रुपये की पेट्रोल स्विफ्ट
हाजीपुर में 1.60 लाख रुपये में पेट्रोल स्विफ्ट कार मिल रही है। यह करीब 1 लाख किलोमीटर चली हुई है। इस कार भी कंपनी लोन की सुविधा दे रही है। यह कार पर 1.28 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। अगर यह लोन 5 साल के लिए लिया जाए तो हर महीने किस्त करीब 2978 रुपये की आएगी। आप चाहें तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके स्विफ्ट के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
https://www.marutisuzukitruevalue.com/buy-car/swift-in-hajipur-2007/AWkpTYrrxBECDwzr_GuI
एक लाख रुपये से कम की वैगन आर
ट्रू वैल्यू के नागपुर शोरूम में 1 लाख रुपये से कम की वैगन आर कार उपलब्ध है। यह कार 95 हजार रुपये की है। कंपनी इस कार को खरीदने के लिए 76000 रुपये तक का लोन दे रही है। अगर आप 5 साल के लिए यह लोन लेते हैं तो आपको हर माह 1768 रुपये की किस्त देनी होगी।
1.45 लाख में वैगन आर
वहीं अगर एलपीजी वाली वैगन आर कार चाहते हैं तो वह भी उपलब्ध है। यह कार पनवेल शो रूम में मिल रही है। यह कार 1.45 लाख रुपये की है। इस कार को खरीदने के लिए कंपनी 1.16 लाख रुपये तक का लोन ऑफर कर रही है। अगर यह लोन 5 साल के लिया जाता है तो आपकी किस्त 1699 रुपये की आएगी।
1.35 लाख की वैगन आर
इंदौर में एक वैगन आर कार 1.35 लाख रुपये की मिल रही है। यह कार पेट्रोल वर्जन में है। इस कार को लेने पर कंपनी 1.08 लाख रुपये तक का लोन ऑफर कर रही है। अगर इतना लोन 5 साल के लिए लिया जाएगा तो आपकी किस्त 2513 रुपये की आएगी।
1.25 लाख की वैगन आर कार
मारुति के पुणे स्थित ट्रू वैल्यू शोरूम में 1.25 लाख रुपये की वैगन आर कार मिल रही है। यह पेट्रोल वर्जन है। इस कार पर कंपनी 1 लाख रुपये तक का लोन भी दे रही है। अगर यह लोन 5 साल के लिए जाए तो आपकी किस्त 2327 रुपये की आएगी।
65 हजार की वैगन आर
मारुति के पनवेल स्थित ट्रू वैल्यू शोरूम में एक कार 65000 रुपये में उपलब्ध है। यह 2004 का मॉडल है और पेट्रोल वर्जन है। कंपनी इस कार को खरीदने के लिए 52 हजा रुपये तक का लोन भी ऑफर कर रही है। अगर यह लोन 5 साल के लिए लिया जाता है, तो आपकी किस्त 1210 रुपये की आएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications