यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे आप अपना पीएफ खाता खुद से ऑफपरेट कर सकेंगे।
यदि आप एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। EPF खाताधारक जल्द ही अब पीएफ खाता खुद ऑपरेट कर सकेंगे। EPFO अंशधारकों की सुविधा के लिए नया वेब पेज विकसित कर रहा है। नई प्रणाली की स्टडी रिपोर्ट को हरी झंडी दे दी गई है। नए वेब पेज के तहत अंशधारक मोबाइल और कंप्यूटर पर पीएफ खाता नेटबैंकिंग की तरह संचालन कर सकते हैं।

ईपीएफ खाते से एडवांस या क्लेम फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करते ही चंद पलों में फंड अंशधारकों के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। एडवांस लेने में नियोक्ता और ईपीएफओ कार्यालय से सत्यापन की निष्पक्षता भी खत्म कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि ईपीएफओ ने देश के सभी 4.50 करोड़ अंशधारकों को खाते से धन निकासी पर लगे बैरियर को खत्म करने की तैयारी शुरू कर दी है। तो वहीं दिल्ली में वेब पेज का ट्रायल शुरू हो गया है।
इसमें अंशधारक पीएफ़ खाते की आईडी और कोड संख्या से खुद को संचालित करेंगे। पी ईपीएफओ सीबीटी के सदस्य राम किशोर त्रिपाठी का कहना है कि अंशधारकों को खुद पीएफ खाते के परिचालन के सिस्टम पर दिल्ली में काम शुरू हो गया है।
फिलहाल, अभी एडवांस और अंतिम भुगतान के लिए ऑनलाइन फार्म भरने पर नियोक्ता से सत्यापन किया जाता है। वेरीफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर ईपीएफओ धनराशि अंशधारकों के बैंक खाते में भेजता है। इसमें कई-कई बार एक महीने से ज्यादा का समय भी लग जाता है।
- पीएफ़ अंशधारक स्वयं या परिजन की बीमारी में कभी भी एडवांस ले सकते हैं
- नौकरी जाने पर 60 दिन बाद अंतिम भुगतान ले सकते हैं
- भवन निर्माण, शिक्षा और विवाह के लिए सात साल के बाद एडवांस ले सकते हैं
उधर, ईपीएफओ ने उमंग पर अपने उपकरणों को अपग्रेड किया है। अंशधारकों गूगल प्ले स्टोर से उमंग को इंस्टॉल कर सकते हैं। इससे क्लेम फॉर्म और पीएफ खाते का पूरा ब्योरा मिल सकेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications