Aadhaar Card; How To Get New Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज बन चुका है जिसके बिना कोई भी काम करना या उसके बारे में सोचना असंभव लगता है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर पहचान पत्र, मोबाइल नंबर यानी सिम कार्ड लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने या अन्य तरह के काम को लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी दस्तावेज बन गया है।

ऐसे में आपके पास अपडेटेड आधार कार्ड का होना बहुत जरूरी है। यदि आपका आधार कार्ड कहीं खो गया है या फिर चोरी हो गया है तो ऐसे में टेंशन बढ़ जाती है लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको यहां पर यह बता रहे हैं कि यदि आपका आधार कार्ड खो गया है तो मात्र 50 रुपये खर्च कर कैसे घर बैठे नया डुप्लीकेट कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए डिटेल में जानते हैं...
बता दें कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड को दोबारा डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत आसान कर दी है। आप घर बैठे कुछ स्टेप्स फॉलो कर चंद मिनटों में अपना ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
ई-आधार डाउनलोड करने का प्रोसेस
- सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://eaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- आधार डाउनलोड करने के तीन ऑप्शन दिखेंगे - 12 डिजिट का आधार नंबर डालकर, एनरोलमेंट आईडी डालकर, वर्चुअल आईडी डालकर।
- अपनी सुविधा के अनुसार, तीनों में से किसी एक ऑप्शन को चुनें।
- अपनी डिटेल भरें और इमेज में दिए गए कैरेक्टर्स टाइप करें।
- अब 'Send OTP' पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा।
- OTP डालकर आप आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
घर बैठे कैसे मंगाएं आधार कार्ड?
- यदि आप चाहें तो घर बैठे अपने आधार कार्ड की हार्ड कॉपी मंगवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले uidai.gov.in पर जाएं।
- "My Aadhaar" सेक्शन में "Retrieve Lost or Forgotten EID/UID" पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स (आधार नंबर, नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल) भरें।
- अब "Send OTP" या "Send TOTP" चुनें और वेरिफाई करें।
- इसके बाद आपको ₹50 का शुल्क ऑनलाइन पेमेंट करें।
- पेमेंट पूरा होते ही अगले 15 दिनों में आपका आधार कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिए आपके घर आ जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications