Aadhaar Card Safety Tips: आधार कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है लेकिन आजकल इससे जड़े कई सारे फ्रॉड हो रहे हैं। फ्रॉडस्टर्स आपके आधार का यूज करके आपकी पर्सनल जानकारी हासिल करके गलत गलत कामों को अंजाम देते हैं इसलिए UIDAI ने आपके आधार कार्ड को सुरक्षित बनाने के लिए ई-आधार को पासवर्ड सेफ किया है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

कैसे ई-आधार रहता है सुरक्षित? (What is e-aadhaar)
ई- आधार गोपनीय जानकारी की सुरक्षा के लिए पासवर्ड से सुरक्षित रहता है। इसका मतलब है कि आपके ई-आधार के पीडीएफ वर्जन को बिना किसी खास पासवर्ड के एक्सेस नहीं किया जा सकता है। कई बार हमें अपने आधार कार्ड की तुरतं आवश्यकता होती है। ऐसे मामलों में, आप अपना आधार कार्ड आधिकारिक UIDAI वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस डिजिटल वर्जन को ई-आधार कहा जाता है और यह आपके डिवाइस पर पीडीएफ फाइल के रूप में सेफ रखता है। हालांकि, सिर्फ सही पासवर्ड डालकर ही इस फाइल का ही यूज किया जा सकता है।
इस तरह से आपकी जानकारी आधार कार्ड में रहती है सेफ (e-aadhaar benefits)
सरकार ने पासवर्ड सुरक्षा प्रोसेस को लागू करके यह सुनिश्चित किया है कि ई-आधार कार्ड पूरी तरह सुरक्षित है। इस आधार कार्ड में आपकी जानकारी सेफ रहने के साथ-साथ अनऑथराइज्ड एक्सेस को रोका जा सकता है। इस सुरक्षा को बनाए रखने के लिए हर यूजर का ई-आधार पासवर्ड यूनिक होना भी जरूरी है।
अपना ई-आधार पीडीएफ खोलने के लिए, आपको एक पासवर्ड भरना करना होगा। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस पासवर्ड में आपके नाम के पहले चार अक्षर और उसके बाद आपका जन्म वर्ष शामिल होता है। उदाहरण के लिए, यदि आपका नाम नीरज है और आपका जन्म 1999 में हुआ है, तो आपका पासवर्ड NER1999 होगा।
ई-आधार पीडीएफ का ऐसे करें यूज
एक बार जब आप पासवर्ड कंफर्म कर लेते हैं तो ई-आधार पीडीएफ खोलने का प्रोसेस सरल हो जाता है। आप अपने नाम के पहले चार अक्षर और अपना जन्म वर्ष दर्ज करने से आधार डॉक्यूमेंट को अनलॉक कर सकते हैं। यह प्रोसेस सुनिश्चित करता है कि केवल आप ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच पाएं और आपकी जानकारी कोई अन्य व्यक्ति तक न पहुंचे।
अगर आपको अपने आधार कार्ड की कॉपी देनी है, तो मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है। मास्क्ड वर्जन में आपके आधार नंबर के सिर्फ आखिरी चार अंक ही दिखते हैं, बाकी जानकारी छिपी और सुरक्षित रहती है।
मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल
मास्क्ड आधार कार्ड खास तौर पर तब उपयोगी होता है जब आप अपने आधार कार्ड की कॉपी किसी के साथ शेयर करते हैं। यह केवल जरूरी जानकारी ही शो करता है और फ्रॉड या धोखाधड़ी को रोकने में मदद करता है। आप सुरक्षित शेयरिंग के लिए UIDAI की आधिकारिक साइट से आसानी से मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पहचान दस्तावेज के रूप में अपने आधार कार्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। इन तरीकों का इस्तेमाल करके आप अपनी निजी जानकारी को मिसयूज से बचा सकते हैं। याद रखें, अपने आधार की जानकारी की सुरक्षा करने से धोखाधड़ी और व्यक्तिगत डेटा के मिसयूज से बचाव में मदद मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications