Aadhaar Card Name Update: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हर जरूरी काम की पहली जरूरत बन चुका है चाहे बैंक अकाउंट खोलना हो, सब्सिडी लेनी हो, सिम कार्ड खरीदना हो या फिर सरकारी योजनाओं में आवेदन करना हो। लेकिन अगर इसमें आपके नाम की स्पेलिंग थोड़ी भी गलत है, तो ये छोटे से बदलाव बड़ी परेशानी में बदल सकते हैं।

अब नहीं जाना पड़ेगा आधार केंद्र
UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने अब नाम सुधार की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। यानी अब आपको लंबी लाइन में लगने या आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे, मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ मिनटों में आप अपना नाम सही कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है सही नाम?
अगर आपके आधार में नाम गलत है, तो हो सकती हैं ये दिक्कतें बैंक अकाउंट में पेमेंट अटक सकता है, सरकारी योजना की किस्त नहीं आएगी, सिम कार्ड जारी नहीं होगा, पैन कार्ड या पासपोर्ट से लिंक नहीं हो पाएगा, वीज़ा या इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्स रिजेक्ट हो सकते हैं, इसलिए समय रहते नाम में सुधार करवाना बेहद जरूरी है।
ऑनलाइन नाम सुधार कैसे करें?
UIDAI की वेबसाइट पर जाएं: https://myaadhaar.uidai.gov.in
आधार नंबर डालें और OTP से लॉगिन करें
"Update Aadhaar Online" पर क्लिक करें
"Name" विकल्प चुनें
सही नाम भरें और पहचान प्रमाण जैसे PAN कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट अपलोड करें
₹50 से ₹100 तक का शुल्क ऑनलाइन जमा करें
अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नोट करके रखें
2-3 कार्य दिवसों में सुधार हो सकता है और आप नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
और क्या-क्या बदल सकते हैं?
UIDAI की ऑनलाइन सुविधा के जरिए आप नाम के अलावा ये जानकारियां भी अपडेट कर सकते हैं:
पता (Address)
जन्मतिथि (Date of Birth)
मोबाइल नंबर
लिंग (Gender)
बस जरूरी डॉक्यूमेंट सही और साफ होने चाहिए।
अगर पहले बदलाव रिजेक्ट हुआ हो तो क्या करें?
अगर आपने पहले कोई अपडेट किया था जो रिजेक्ट हो गया, तो घबराएं नहीं। अब आप दोबारा सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। बस इस बार डॉक्यूमेंट स्कैन साफ और सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग छोटी बात लगती है, लेकिन यह छोटी गलती आपके बड़े-बड़े कामों को रोक सकती है। UIDAI ने इसे सुधारने का जो ऑनलाइन विकल्प दिया है, वह आसान, तेज और सुविधाजनक है। तो अगर आपके आधार में नाम गलत लिखा है, तो आज ही सुधार कीजिए बिना कहीं जाए घर बैठे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications