नई दिल्ली, जनवरी 16। आधार कार्ड आज के समय में भारत में हर किसी के लिए आधिकारिक जरूरतों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। अब देश में लोग कई सरकारी योजनाओं का लाभ तब तक नहीं उठा सकते, जब तक उनके पास 12 अंकों का आधार नंबर न हो। पैन रजिस्ट्रेशन से लेकर आईटी रिटर्न तक भारत में अब सरकार की कई सेवाओं के लिए आधार की आवश्यकता होती है। हालाँकि जैसे-जैसे आधार कार्ड का उपयोग बढ़ा है, जालसाजों ने इस महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट से फायदा उठाना शुरू कर दिया है। मगर आधार जारी करने वाले संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने लोगों को आधार कार्ड लॉकिंग और अनलॉकिंग सुविधा दे रखी है और इसे उपयोग करने की सलाह दी है। इससे आप अपना आधार सेफ रख सकते हैं।
क्यों करें लॉक
कई दिन तक जब आप किसी सर्विस के लिए अपने आधार कार्ड का उपयोग नहीं कर रहे होते हैं, तो आप इसे आसानी से लॉक कर सकते हैं। जब आप कोई सर्विस लेना चाहते हैं और अपने आधार कार्ड का उपयोग करने के लिए तैयार हों तो आप अनलॉकिंग की सुविधा से इसे आसानी से अनलॉक कर सकते हैं। आपका आधार कार्ड इस तरह से सुरक्षित रहेगा। कोई भी आपकी जानकारी का उपयोग नहीं कर पाएगा।
कैसे करें लॉक
आपको अपने आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने के लिए एक बेहद आसान प्रोसेस को फॉलो करना होगा। इसके लिए सबसे पहले माई आधार में आधार सेवा सेक्शन में जाएं और आधार लॉक और अनब्लॉक में से कोई एक विकल्प चुनें। अगले पेज पर 'लॉक यूआईडी' पर क्लिक करें। आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, जो 12 अंकों का (यूआईडी) नंबर है।
ये है बाकी का प्रोसेस
अब वेबपेज पर अपना नाम और पिनकोड दर्ज करें। अपनी जानकारी को दोबारा चेक करने के लिए सुरक्षा कोड का उपयोग करें। सुरक्षा कोड डालने के बाद, आपको ओटीपी और टीओटीपी में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा। अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें। आपके आधार से जुड़ा नंबर डिसेबल हो जाएगा। आप अधिक जानकारी के लिए uidai.gov.in पर जा सकते हैं।
ऐप से करें अनलॉक
अपने आधार कार्ड को अनलॉक करने के लिए भी इसी प्रोसेस को फॉलो करें। ये प्रोसेस आसान है। इसी से आप अपने आधार को अनलॉक कर सकते हैं। कोई भी mAadhaar ऐप का उपयोग करके भी अपने आधार कार्ड को लॉक या अनलॉक कर सकता है।
एडरेस करें अपडेट
यूएडीएआई की वेबसाइट http://uidai.gov.in/ पर जाएं और ऊपरी-बाएँ कोने पर मौजूद ड्रॉप-डाउन मेनू से 'माई आधार' पर जाएँ। नए पृष्ठ पर ड्रॉप-डाउन मेनू से 'अपडेट डेमोग्राफिक डेटा ऑनलाइन' विकल्प पर क्लिक करें। फिर 'प्रोसीड फॉर आधार अपडेट' विकल्प चुनें। दी गई फ़ील्ड में आवश्यक जानकारी जैसे आधार संख्या दर्ज करें। कैप्चा कोड डालें। ओटीपी वेरिफिकेशन के साथ अपनी डिटेल वेरिफाई करें। ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दिया जाएगा। छह अंकों का ओटीपी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। डेमोग्राफिक डेटा ऑप्शन पर जाएं और एडरेस को प्रोसेस करने के लिए सत्यापन दस्तावेजों की स्कैन की गई कलर कॉपी अपलोड करें। 'सबमिट' विकल्प चुनें। आपको एक यूआरएन ऐप्लिकेशन नंबर मिलेगा, जिसके उपयोग से आप अपडेट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications