नयी दिल्ली। भारत में गर्मियां आ गयी हैं। कई शहरों में मार्च में ही गर्मी ने सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में एयर कंडीशनर (एसी) की खरीदारी बढ़ने लगी है। अगर आप भी एसी खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। असल में एसी खरीदने से पहले कुछ जानकारी लेना जरूरी है। जैसे कि आपकी जरूरत विंडो एसी की है या स्प्लिट एसी की। आपको इनमें से जो भी एसी चाहिए तो किस प्राइस रेंज में चाहिए। इसके अलावा एक और सवाल जो आपके सामने आएगा वो है 'टन' से जुड़ा हुआ। यानी आपको कितने टन का एसी चाहिए। आम तौर पर मार्केट में 1, 1.5 या 2 टन के एसी मिलते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि एसी का वजन 1000-2000 किलो नहीं होता तो फिर क्यों उसे 1-2 टन वाला एसी कहा जाता है। आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।
क्या होता है टन
1 टन का मतलब है 907 किलो। आम तौर पर 1 टन में 1000 किलो माना जाता है। मगर 1 टन में 907 किलो यानी करीब 9 क्विंटल होते हैं। 1 क्विंटल 100 किलो का होता है। अब 1 टन का एसी 907 किलो का नहीं होता। बावजूद इसके एसी की क्षमता को टन में ही मापा जाता है। यहां क्षमता का मतलब है कि कोई एसी आपके कमरे या ऑफिस को कितना ठंडा कर सकता है।
जितना टन उतनी क्षमता
जिस सवाल का जवाब हम ढूंढ रहे हैं उसका मतलब है कि एसी जितने अधिक टन का होगा उतना अधिक कमरा ठंडा करेगा। असल में ज्यादा ठंडा करने से मतलब है कि ज्यादा से ज्यादा जगह को ठंडा करना। अगर आप किसी बड़े कमरे में आधा या 1 टन का एसी लगाएं तो शायद वो कूलिंग नहीं मिलेगी, जो उस जगह 2 टन का कूलिंग करेगा। इसलिए जितनी बड़ी जगह होगी उतने ही अधिक टन के एसी की जरूरत होगी।
जानिए क्षेत्रफल का गुणा-गणित
यदि आपके कमरे में 1 टन का एसी लगा है तो वो 1 टन बर्फ जैसी कूलिंग करेगा। वहीं अगर एसी 2 टन का है, तो वो 2 टन बर्फ के बराबर ठंडा करेगा। वैसे तो एसी के टन वाले कंसेप्ट को समझना काफी आसान है। मगर अकसर लोगों की इसकी जानकारी नहीं होती।
कितनी जगह के लिए कितने टन का एसी करेगा काम
अब बात करते हैं कमरे के साइज की। अगर 10X10 यानी 100 वर्ग फीट के लिए एसी चाहिए तो 1 टन के एसी से काम चल जाएगा। यदि आपका कमरा 100 से 200 वर्ग फीट का है तो 1.5 टन का एसी होना चाहिए। इससे और बड़ा कमरा होने पर 3 टन के एसी से काम चलेगा।
एसी नहीं करेगा काम
अगर आपका कमरा 150 वर्ग फीट का है तो एसी भी 1.5 टन का लगवाना सही रहेगा। क्योंकि इतने बड़े कमरे में 1 टन का एसी काम नहीं करेगा। वहीं अगर आप 200 वर्ग फीट के लिए 3 टन का एसी लाएं तो यह भी ठीक नहीं है। तब एसी की क्षमता जरूरत से ज्यादा होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications