कोरोना का प्रभाव रेलवे पर भी दिखने को मिला है। देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और घरेलू विमान तक को तमाम प्रतिबंधों के साथ छूट मिल गई है, लेकिन अभी ट्रेनों के चलने में वक्त लगता दिख रहा है
नई दिल्ली: कोरोना का प्रभाव रेलवे पर भी दिखने को मिला है। देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और घरेलू विमान तक को तमाम प्रतिबंधों के साथ छूट मिल गई है, लेकिन अभी ट्रेनों के चलने में वक्त लगता दिख रहा है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के हित में एक अहम फैसला लिया है। रेलवे ने 14 अप्रैल या उससे पहले नियमित ट्रेनों के लिए रद्द की गई सभी टिकटों का पूरा रिफंड करने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने फैसला लिया है कि रेगुलर टाइमटेबल के तहत चलने वाली ट्रेनों के लिए 14 अप्रैल 2020 तक या उससे पहले बुक किए गए सभी ट्रेन टिकटों को रद्द कर दिया जाएगा। रेलवे की ओर से जिन टिकटों को कैंसिल किया गया है उनके लिए पूरा रिफंड दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
रेलवे ने एडवांस टिकटों को कैंसिल करने का लिया फैसला
- रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक रेलवे में 120 दिन एडवांस टिकट बुक किए जाने की व्यवस्था है। ऐसे में बहुत से लोगों ने एडवांस में टिकटें बुक कर रखी थीं। रेलवे की ओर से फिलहाल जितनी भी ट्रेनें चलाई जा रही हैं वो स्पेशल ट्रेनों के तौर पर चलाई जा रही हैं।
- रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर गाड़ियां कैंसिल करके यात्रियों को रिफंड भी देना शुरू कर दिया था।
- लेकिन अभी भी एक जुलाई से 14 अगस्त के बीच लोगों ने एडवांस में टिकट बुक करा रखे थे। रेलवे ने इन टिकटों को भी कैंसिल करने का फैसला लिया है।
रेलवे ने दी सलाह ई टिकट कैंसिल न करें
- आईआरसीटीसी (irctc.co.in) के प्रवक्ता के मुताबिक ट्रेन कैंसिल होने पर ई टिकट को ऑटोमैटिक तरीके से कैंसिल कर दिया जाता है।
- यात्रियों को ऑटोमैटिक तरीके से पूरा रिफंड दिया जाता है।
- रिफंड की राशि यात्रियों के खाते में ट्रांस्फर कर दी जाती है।
- लेकिन अगर कोई यात्री अपना टिकट कैंसिल कराया है तो टिकट कैंसिल करने पर कैंसिलेशन चार्ज काटे जा सकते हैं। ऐसे में यात्री को नुकसान हो सकता है।
- इन यात्रियों को रेलवे की ओर से सलाह दी गई है कि वो अपना ई टिकट कैंसिल न करें।
उत्तर रेलवे ने यात्रियों को लौटाए 1885 करोड़ रुपये
कोरोना वायरस महामारी के दौरान कैंसिल किए गए टिकटों के एवज में उत्तर रेलवे ने यात्रियों को 1885 करोड़ रुपये लौटा दिए हैं। इन ट्रेनों को भारतीय रेल ने देश भर में कोरोना वायरस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए रद्द किया था। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की मानें तो बताया कि इन टिकटों की बुकिंग 21 मार्च से 31 मई के बीच ऑनलाइन की गयी थी। इस दौरान यात्रियों को पूरी रकम लौटायी गयी है। रेलवे ने यह रकम उन अकाउंट्स में वापस कर दी है, जिन अकाउंट्स के जरिये टिकट खरीदे गए थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications