Airtel Denies Data Leak News: अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के यूजर हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आ गई है। हाल ही में 'एक्सईएनजेडईएन' नाम के एक अकाउंट पर दावा किया गया था कि उसके पास एयरटेल इंडिया के 37.5 करोड़ से अधिक ग्राहकों का लेटेस्ट डेटा का एक्सेस है। एयरटेल ने अपने ग्राहकों से जुड़ी जानकारी में सेंध की खबर को शुक्रवार को खारिज कर दिया है।
आइए आपको बताते हैं कि कंपनी ने इस मामले पर क्या बयान दिया है और आप कैसे अपने फोन डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

ये है डेटा लीक का मामला
एयरटेल ने इस डेटा ब्रीच के दावों को खारिज कर दिया है और बयान में कहा है कि एक रिपोर्ट में एयरटेल के ग्राहकों से जुड़ी जानकारी में सेंध का आरोप लगाया गया है। यह निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा एयरटेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का एक हताश प्रयास है। हमने गहन जांच की और हम पुष्टि कर सकते हैं कि एयरटेल में ग्राहकों से जुड़े डेटा में कोई सेंध नहीं लगी है।
इस मामले में 'एक्सईएनजेडईएन' नाम के एक अकाउंट पर दावा किया गया था कि उसके पास एयरटेल इंडिया के 37.5 करोड़ से अधिक ग्राहकों का लेटेस्ट डेटा का एक्सेस है इसमें यूजर्स का फोन नंबर, ईमेल एड्रेस,आधार कार्ड, माता-पिता का नाम आदि सरकारी पहचान पत्र भी शामिल हैं। इस डेटा को डार्क वेब पर बिक्री के लिए रखा गया है। एयरटेल का कहना है कि एक्सईएनजेडईएन का डेटा ब्रीच का दावा एकदम फर्जी है।
ऐसे रखें अपने फोन के डेटा को सुरक्षित
भारतीय कंपनियों से संबंधित डेटा पहले भी लीक या हैक किया जा चुका है ऐसे में आपको साइबर-सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। समय-समय पर फोन पासवर्ड बदलते रहें।
अगर आप संक्रमित ईमेल एड्रेस से जुड़े सभी ऑनलाइन अकाउंट के पासवर्ड अपडेट करेंगे तो इससे डेटा लीक होने का चांस कम हो जाता है। किसी भी अनधिकृत लेनदेन के लिए बैंक और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की नियमित जांच करें। इसके अलावा टू फेक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल करें। इससे ऑनलाइन अकाउंट में सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जुड़ जाती है। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या वेरिफाइड सोर्स को व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करने से बचें।
बहुत बार लोग किसी भी जगह के फ्री वाईफाई को इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसा करना गलत है क्योंकि इससे ना सिर्फ डेटा, बल्कि आपके फोन में वायरल जैसी समस्या भी हो सकती है।
आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर के अलावा किसी अन्य सोर्स से ऐप्स को इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। वहीं जब आप किसी ऐप को डाउनलोड करें तो उससे पहले उसकी रेटिंग और रिव्यू भी जरूर पढ़ें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications