नयी दिल्ली। राशन कार्ड राज्य सरकारों द्वारा उन परिवारों को जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज है जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत) से सब्सिडाइस्ड खाद्य अनाज खरीदने के लिए हकदार हैं। राशन कार्ड भारतीयों के लिए एक सामान्य पहचान के रूप में भी काम करता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत भारत में सभी राज्य सरकारों को ऐसे परिवारों की पहचान करनी होती है जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सब्सिडी वाले अनाज खरीदने के लिए पात्र हैं। इसी आधार पर उन्हें राशन कार्ड जारी किया जाता है। बता दें कि एनएफएसए के तहत दो प्रकार के राशन कार्ड होते हैं। इनमें पहला है प्राथमिकता राशन कार्ड। प्राथमिकता वाले राशन कार्ड ऐसे परिवारों को जारी किए जाते हैं जो अपनी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करें। प्रत्येक प्राथमिकता वाले परिवार को हर महीने प्रति सदस्य 5 किलोग्राम अनाज मिलता है। वहीं अंत्योदय (एएवाई) राशन कार्ड "अत्याधिक गरीब" परिवारों को जारी किए जाते हैं। प्रत्येक एएआई परिवार हर महीने 35 किलोग्राम अनाज का हकदार होता है। अगर आप इनमें से किसी कैटेगरी में आते हैं और राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो बता दें कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से भी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।
ऑनलाइन पोर्टल पर करें विजिट
बता दें कि हर राज्य ने अपना अपना अलग पोर्टल बनाया हुआ है। आप जिस राज्य से ताल्लुक रखते हैं आपको उसी राज्य के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। उदाहरण के लिए यूपी के किसी शख्स को http://fcs.up.gov.in/ पर जाना होगा। यहां जो पोर्टल खुलकर आ जाएगा उसमें ‘Download Forms' पर जाएं और फिर ‘Ration Card Application Form' पर क्लिक कर फॉर्म को डाउनलोड करें। यहां आपको सामने नगरीय और ग्रामीण दो ऑप्शन आएंगे, जिनमें से आपको क्षेत्र के मुताबिक विकल्प चुनना होगा। इसी तरीके से दिल्ली के आवेदक nfs.delhi.gov.in पर जा सकते हैं, जबकि महाराष्ट्र के आवेदनकर्ता mahafood.gov.in पर जा सकते हैं।
क्या-क्या चाहिए प्रूफ
डाउनलोड किए गए फॉर्म को भर पर आपको उसके साथ कुछ प्रूफ लगाने होंगे, जिनमें एड्रेस प्रूफ, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और परिवार के सभी सदस्यों के आधार की फोटोकॉपी शामिल है। फॉर्म और इन सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी लगा कर करीबी राशन डीलर या फूड सप्लाई ऑफिस में जमा करें। ध्यान रहे कि आपको राशन कार्ड के आवेदन के समय 45 रुपए तक की फीस देनी होगी। इसके बाद फील्ड वेरिफिकेशन के लिए आपके पास सरकारी अधिकारी आएगा, जो फॉर्म में दी गई जानकारियों की जांच की पुष्टि करेगा।
30 दिन में जारी होगा राशन कार्ड
आवेदन करने के बाद 30 दिन के भीतर ये जांच पूरी हो जाएगी। सही होने पर 30 दिन के अंदर आवेदक के लिए राशन कार्ड जारी हो जाता है। यदि आवेदन खारिज कर दिया जाता है, तो आवेदक को उसी के कारणों के साथ एक अस्वीकृति पत्र जारी किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि आप राशन कार्ड के लिए कॉमन सर्विस सेंटर में भी आवेदन कर सकते है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications