Ayushman Bharat Yojana: सरकार के द्वारा जन कल्याण के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, आयुष्मान भारत योजना भी सरकार द्वारा लोगों की मदद करने के लिए शुरू की गई एक पहल है। दरअसल यह एक तरह की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है, जिसका फायदा खास तौर पर गरीब वर्ग के और जरूरतमंद लोग उठा सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस स्वास्थ्य योजना के तहत, अगर आप कुछ नियम और शर्तों को पूरा करते हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी सूचीबद्ध यानी लिस्टेड अस्पताल में आप आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल करके 5,00,000 तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने कुछ खास शर्तें और नियम बनाए हैं। इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे, साथ ही इस स्कीम में अप्लाई कैसे किया जाए इसके बारे में भी आपको इस आर्टिकल में जानकारी दी जा रही है।

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ
अब आपके दिमाग में यह सवाल चल रहा होगा कि आखिर किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बनता है और कौन इसका फायदा उठा सकते हैं। अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ऐसे लोग जिनके पास अपनी जमीन नहीं है, जिनका कच्चा मकान है, जो मजदूर वर्ग के लोग हैं, इसके अलावा गांव में रहने वाले लोग या फिर जिनके परिवार में कोई भी दिव्यांग सदस्य है या वह गरीबी रेखा से नीचे आते हैं, ऐसे सभी लोग इस इस आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इस योजना के तहत एक व्यक्ति के परिवार को 5 लाख रुपए तक का हेल्थ असिस्टेंट मिलता है। जिसके तहत उसे व्यक्ति के परिवार का कोई भी सदस्य लिस्ट किए गए अस्पताल में भर्ती होता है, तो उसे 5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलती है।
अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सही तरीका पता होना चाहिए साथ ही जरूरी दस्तावेज की जानकारी भी होनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो अप्लाई करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।
इस तरह आयुष्मान कार्ड के लिए कर सकते हैं आवेदन
अगर आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको पहले इसके लिए आवेदन करना पड़ेगा। यह आवेदन करने के लिए आपको अपने पास के सीएससी सेंटर पर जाना होगा।
सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर होता है, इसे भारत सरकार के द्वारा साल 2006 में शुरू किया गया था।
कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आपको इससे संबंधित अधिकारी से मिलकर बातचीत करनी होगी।
इसके बाद वह आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज मांगेंगे, जिसमें आपका आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र और दूसरे दस्तावेज शामिल होंगे।
मांगे गए सभी दस्तावेजों को जमा करने के बाद उन्हें सत्यापित यानी वेरीफाई किया जाता है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ यह भी चेक किया जाता है कि आप इस योजना के पात्र हैं या नहीं है।
अगर आप सरकार के द्वारा इस आयुष्मान योजना का लाभ उठाने की सभी शर्तों को पूरा करते हैं और आपके सभी दस्तावेज सही हैं, तो बड़ी आसानी के साथ आपका रजिस्ट्रेशन हो जाता है और फिर आप इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications