Ayushman Card: देश में 65 करोड़ लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा चुके हैं. इस कार्ड के जरिए सरकार गरीब लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है. इस कार्ड से आप 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करवा सकते हैं. चलिए जानते है कि आयुष्मान कार्ड के जरिए कैसे इलाज के लिए जरूरत पड़ने पर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता ली जा सकती है.

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman bharat yojana) के तहत केंद्रीय सरकार आयुष्मान कार्ड (Ayushman card) लागू करती है. इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya yojana) भी कहा जाता है. आयुष्मान कार्ड होल्डर के मन में हमेशा यह सवाल जरूर उठता है कि वे कैसे कार्ड के जरिए 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करवा सकते है.
इस कार्ड के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस को क्लेम करने क प्रोसेस काफी आसान है. इस कार्ड से पैसे क्लेम करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. सबसे पहले आप जिस अस्पताल से इलाज से करवाना चाहते है, वहां जाकर पूछना होगी कि क्या वहां आयुष्मान कार्ड से इलाज हो सकता है?
इसके अलावा जिस भी अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड की सुविधा होगी. वहीं एक अलग से आयुष्मान हेल्प डेस्क बना होगा. आपको इस डेस्क में जाकर उन्हें बताना होगा की आप कार्ड के जरिए पैसे क्लेम करना चाहते हैं. जिसके आपको मांगे गए दस्तावेज और पहचान से जुड़े डॉक्यूमेंट देने होंगे. इसके बाद आप पांच लाख रुपये तक
का मुफ्त इलाज करवा पाएंगे.
कौन-कौन बना सकता है आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान कार्ड को लागू करने का उद्देश्य गरीब लोगों को इलाज के लिए जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना का फायदा उठाने के लिए आवेदनकर्ता की सालाना सैलरी 2.5 लाख रुपये कम होनी चाहिए.
इसके अलावा अगर कोई अनुसूचित जनजाति (एसटी) या अनुसूचित जाति (एससी) से आता है, तो वह भी इस योजना का फायदा उठा सकता है.
इसके साथ ही अगर किसी के परिवार में कोई भी कमाने वाला ना हो, तो उन्हें भी इस कार्ड का लाभ मिल सकता है.
क्यों है आयुष्मान कार्ड की जुरूरत ?
देश में कई लोग आर्थिक मंदी और गरीबी से जूंझ रहे हैं. ऐसे में लोगों के पास इतने पैसे नहीं है कि वह इलाज के लिए लाखों रुपये खर्च करें. आर्थिक मंदी और गरीबी के चलते अच्छा खाना-पीना ना मिलने पर कई तरह की बीमारियां हो जाती है. लेकिन फिर भी वे अस्पताल जाने की बजाएं घर में ही कई नुसके करते हैं. क्योंकि अस्पताल में करने पर खर्चा हो जाता है. कई बार तो पैसों की कमी के चलते लोग आधा अधुरा इलाज करवा देते हैं, जिसके बाद उन्हें और दिक्कत होती है.
इन्ही सब समस्या को सुलझाने के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड की घोषणा की थी. आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत सिंतबर 2023 में झारखंड के रांची में हुई थी.
आयुष्मान भारत योजना को 23 सिंतबर को एक साल पूरे होने वाले है. इस योजना से अब तक 13.44 करोड़ परिवार यानी 65 लाख लोगों को फायदा मिल चुका है. वहीं 32.40 करोड़ों को लोगों को उनका आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications