Baal Aadhaar Biometric Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अठारह वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों और 0-5 और 5-18 आयु वर्ग के लिए आधार नामांकन और अपडेट के लिए अलग-अलग फॉर्म पेश किए हैं। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड को बाल आधार कहा जाता है। बाल आधार नीले रंग का आधार कार्ड होता है, जो इसे दूसरे आधार कार्ड से अलग करता है। आइए आपको बताते हैं कि अगर आपका बच्चा बड़ा हो गया है तो आप बायोमेट्रिक अपडेट कैसे कर सकते हैं और क्या इसके लिए आपको कोई चार्ज देना होगा।

फ्री आधार कार्ड अपडेट कराने की डेडलाइन
फ्री में आधार अपडेट की डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। बच्चों के लिए, बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कि फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो 5 से 7 साल की उम्र के बीच और फिर 15 से 17 साल की उम्र के बीच प्री हैं। अगर ये अपडेट इन आयु सीमाओं से ज्यादा हैं, तो 100 रुपये का फीस लागू होता है।
आपको बता दें कि जनसांख्यिकी अपडेट में नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या ईमेल पता में बदलाव शामिल हैं। अगर ये अपडेट बायोमेट्रिक अपडेट के साथ-साथ किए जाते हैं, तो ये मुफ़्त हैं। हालांकि, अगर अलग से किए जाते हैं, तो 50 रुपये का फी लागू होती है।
बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट
पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई बायोमेट्रिक्स नहीं लिया जाएगा। उनकी यूआईडी जनसांख्यिकीय जानकारी और उनके माता-पिता की यूआईडी से जुड़ी चेहरे की तस्वीर के आधार पर प्रोसेस की जाएगी। इन बच्चों को पांच और पंद्रह साल की उम्र होने पर अपनी बायोमेट्रिक्स-दस अंगुलियों, आईरिस स्कैन और चेहरे की तस्वीर-अपडेट करनी होगी। यह आवश्यकता मूल आधार पत्र के लिए इस्तेमाल की जाती है।
बच्चे के आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने का प्रोसेस
बच्चे का आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1. सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं।
2. आधार कार्ड पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।
3. बच्चे का नाम, माता-पिता का मोबाइल नंबर, माता-पिता की ईमेल आईडी, घर का पता, क्षेत्र और राज्य जैसे विवरण भरें।
4. फिक्स अपॉइंटमेंट पर क्लिक करें।
5. निकटतम नामांकन केंद्र चुनें और अपॉइंटमेंट निर्धारित करें।
6. आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को साथ लाएं और इसमें फॉर्म का संदर्भ नंबर, पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, रिश्ते का प्रमाण, जन्म तिथि को भरें।
यदि बच्चा पांच वर्ष या उससे अधिक उम्र का है, तो बायोमेट्रिक विवरण जैसे दस-उंगली बायोमेट्रिक्स, चेहरे की तस्वीर और आईरिस स्कैन भी लिया जाएगा।
यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जानकारी भी दी गई है कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई बायोमेट्रिक्स नहीं लिया जाएगा। उनकी यूआईडी को उनके माता-पिता की यूआईडी से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की फोटो के आधार पर किया जाएगा।
इन बच्चों को 5 और 15 वर्ष की आयु होने पर अपनी दस उंगलियों, आईरिस और चेहरे की तस्वीर के बायोमेट्रिक्स को अपडेट करना होगा। इस समय बाल आधार अभियान चला कर देश भर के बच्चों का बाल आधार बनाया जा रहा है। इसी आधार कार्ड के जरिये खाताधारक बच्चों और उनके माता-पिता को कई सुविधाओं का लाभ दिया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications