बस कुछ ही दिनों बाद अप्रैल का महीना खत्म हो जाएगा और मई का महीना शुरू होगा। हर महीने की तरह मई में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप
नई दिल्ली, अप्रैल 27। बस कुछ ही दिनों बाद अप्रैल का महीना खत्म हो जाएगा और मई का महीना शुरू होगा। हर महीने की तरह मई में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। मई महीने में बैंक पूरे 13 दिन बंद रहेंगे तो आप बैंकिंग कामकाज निपटाने से पहले ये लिस्ट देख लें।

लगातार चार दिन की छुट्टी
बैंक कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। अप्रैल महीना खत्म होते ही छुट्टियां शुरू हो जायेंगी। इस महीने एक दिन नहीं, बल्कि चार दिन तक बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी है। अप्रैल का महीना खत्म होने के बाद मई की शुरुआत ही छुट्टियों से होगी। 1 मई को मजदूर दिवस पर सरकारी छुट्टी होती है। बैंकों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। इसलिए अगर बैंक में कोई काम है, तो 30 अप्रैल से पहले ही इसे निबटा लें। अगर आपने अभी काम नहीं निपटा लिया, तो आपका काम लटक सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि मई 2022 के पहले सप्ताह में 4 दिन बैंकों में छुट्टियां हैं। 1 मई को रविवार है। 2 मई को कई राज्यों में परशुराम जयंती की छुट्टी रहेगी। 3 और 4 मई को ईद-उल-फितर और बसवा जयंती (कर्नाटक) की छुट्टी रहेगी। ईद की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डालेंगे, तो पायेंगे कि मई माह में अलग-अलग राज्यों में 13 दिन बैंक अवकाश रहेगा। बता दें कि आरबीआई की ओर से बैंक हॉलिडे की लिस्ट 4 आधार पर जारी की जाती है। हम यहां जो लिस्ट बताने जा रहे हैं, वह देश और राज्यों में मनाये जाने वाले त्योहारों पर आधारित है।
मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
1 मई 2022 : मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस. पूरे देश में बैंक बंद. इस दिन रविवार की भी छुट्टी रहेगी.
2 मई 2022 : महर्षि परशुराम जयंती - कई राज्यों में छुट्टी
3 मई 2022 : ईद-उल-फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022 : ईद-उल-फितर, (तेलंगाना)
9 मई 2022 : गुरु रबिंद्रनाथ जयंती- पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा
14 मई 2022 : दूसरे शनिवार पर बैंकों का अवकाश
16 मई 2022 : बुध पूर्णिमा
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्माल जन्मदिवस-सिक्किम
28 मई 2022 : चौथे शनिवार पर बैंकों का अवकाश
मई 2022 में वीकेंड की छुट्टियों की लिस्ट
1 मई 2022 : रविवार
8 मई 2022 : रविवार
15 मई 2022 : रविवार
22 मई 2022 : रविवार
29 मई 2022 : रविवार
ऑनलाइन बैंकिंग का करें इस्तेमाल
बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी ऐसे में बैंकिंग से जुड़े अपने काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान कर लें। इसके अलावा छोटे-मोटे कामकाज के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें।
आरबीआई की वेबसाइट पर जारी हुई छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications