कोरोना वायरस महामारी से एक तरफ जहां पूरा देश लड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार होने की खबरें भी आ रही हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से एक तरफ जहां पूरा देश लड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार होने की खबरें भी आ रही हैं। इन दिनों साइबर क्रिमिनल्स नए तरीके से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। हाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को संदेश भेजकर साइबर अटैक के बारे में चेतावनी जारी की है।

एक तरफ जहां आजकल बैंकिंग काफी स्मार्ट हो चुका है लेकिन साथ ही स्मार्ट टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल या धोखाधड़ी के मामले ज्यादा बढ़ गए हैं। इन धोखाधड़ी से कस्टमर्स की पूरी कमाई के पैसे एक झटके में उड़ा लिए जा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने कस्टमर्स के लिए खास अलर्ट जारी किए हैं जिसमें ऑनलाइन बैंकिंग या लॉकर से जुड़ी चीजों को लेकर सतर्क किया है। तो अगर आप भी बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर हैं तो आप भी इनके सलाह को मानकर अपने पैसे सिक्योर कर सकते हैं।
कोविड-19 टेस्ट के नाम पर ऐसे हो रही है खातों से पैसों की चोरी
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट और मैसेज के जरिये अपने ग्राहकों से कहा, 'हमारी जानकारी में आया है कि देश के कई शहरों में बड़ा साइबर हमला होने वाला है। आप अपने पास मुफ्त कोविड-18 टेस्टिंग को लेकर ईमेल एड्रेस ncov2019@gov.in से आने वाली किसी भी ईमेल को क्लिक न करें।
- कोविड-19 टेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर मिले मैसेज या कहीं से आए ई-मेल या एसएमएस से बेहद सावधान रहें।
- इसमें यह दावा किया जाता है कि वह कोविड-19 का टेस्ट करते हैं। टेस्ट के नाम पर भी धोखाधड़ी हो रही है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि अगर आप दूसरी कीमती चीजों का विशेष ख्याल रख सकते हैं तो बैंक अकाउंट का भी खास ख्याल रखें। कभी किसी से पासवर्ड शेयर न करें।
- अगर आप डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो अपने स्मार्टफोन का पासवर्ड हमेशा स्ट्रॉन्ग रखें।
- डिजिटल बैंकिंग की सेफ्टी का यह पहला और जरूरी लेयर है। पासवर्ड में नंबर, स्पेशल कैरेक्टर जरूर डालें।
किसी से भी ना शेयर करें बैंकिंग डीटेल
- बैंक ने अलर्ट करते हुए कहा है कि जिस तरह आप अपनी कार किसी नहीं देते है उसी तरह अपने बैंकिंग डीटेल भी किसी को बिल्कुल मत दीजिए। अगर आपको प्राइज मनी के नाम पर कोई एसएमएस, ईमेल या फोन कॉल आते हैं तो इससे सतर्क रहें।
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने सतर्क करते हुए कहा है कि अपने पिन को भी से किसी को नहीं दें।
- आपकी इस लापरवाही से आपका अकाउंट एक झटके में खाली हो सकता है।
बैंक अकाउंट ऐसे हो सकता खाली
बीओबी ने मैसेज हैकर्स ने 20 लाख भारतीयों के ई-मेल एड्रेस हासिल कर लिए हैं। वे उन्हें फ्री कोरोना टेस्ट के नाम पर ई-मेल भेजकर उनकी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। बैंक के मुताबिक, हैकर्स के निशाने पर खासतौर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद के लोग हैं। हैकर्स की ओर से ncov2019@gov.in से भेजे गए ई-मेल को क्लिक करने पर यूजर किसी फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद इस फर्जी वेबसाइट पर निजी या बैंक अकाउंट की जानकारी देने पर उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। दरअसल, जब यूजर हैकर्स को अपनी निजी जानकारी दे देता है तो उन्हें उनके बैंक अकाउंट का एक्सेस हासिल करने में आसानी हो जाती है। ऐसे में यूजर का बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications