पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। कोरोनावायरस को लेकर सरकार आम जनता को हर तरह से सुविधा देने की लगातार प्रयास कर रही है।
नई दिल्ली: पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। कोरोनावायरस को लेकर सरकार आम जनता को हर तरह से सुविधा देने की लगातार प्रयास कर रही है। इस संकट की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी पहल की है। देश में लगे लॉकडाउन के कारण लोग अपने-अपने घरों में बिल्कुल बंद ही हो गए है।

ऐसे स्थिति में अगर आप घर बैठें बैंक में खाता खोल रहे हैं या फिर पैसा कहीं इन्वेस्ट कर रहे हैं, दोनों में ही नॉमिनी होना जरूरी है। अगर अभी तक आपने अपने बैंक अकाउंट या किसी इन्वेस्टमेंट में कोई नॉमिनी नहीं बनाया है तो इस काम को फौरन करवा लें। अब तो यह काम घर बैठे भी हो सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑनलाइन नॉमिनी बनाने की सुविधा शुरू की है। अगर अकाउंट होल्डर की किसी कारण बस अचानक मौत हो जाए तो उसका जितना भी पैसा बैंक अकाउंट में होता है वह उसके नॉमिनी को दिया जाता है। इसलिए नॉमिनी होना बहुत जरूरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ौदा एम कनेक्ट प्लस ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप पर जाकर आप अपने बैंक अकाउंट में नॉमिनी का नाम जोड़ सकते हैं।
ऐसे जोड़ें नॉमिनी का नाम
- आपको अपने फोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा का Baroda M Connect Plus ऐप डाउनलोड करना होगा।
- इस ऐप पर जाकर अपना बैंक खाता दर्ज करें।
- अब ऑपरेशन सलेक्ट करें।
- ऑपरेशन में नॉमिनी के ऑप्शन पर जाकर नॉमिनी का नाम और अन्य जानकारी दर्ज कर दें।
कोरोना से निपटने के लिए बैंक ने लॉन्च किया खास पर्सनल लोन
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने उन ग्राहकों के लिए खास पर्सनल लोन लॉन्च किया है, जिन्हें इन दिनों नकदी की किल्लत है। इसके तहत अधिकतम 5 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। जानकारी दें कि इस लोन को बैंक ने 'बड़ौदा पर्सनल लोन कोविड-19' नाम दिया है। खास बात ये है कि इस योजना का लोन काफी कम ब्याज दरों दिया जाएगा। मालूम हो कि यह स्कीम 30 सितंबर, 2020 तक मान्य है। मालूम हो कि 'बड़ौदा पर्सनल लोन कोविड-19' का मकसद नकदी समस्या का सामना कर रहे ग्राहकों को राहत देना है। इसके तहत काफी कम ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध होगा। बैंक ने बताया है कि यह चूंकि स्पेशल पर्सनल लोन है, इसलिए रेगुलर पर्सनल लोन के मुकाबले इस पर कम ब्याज देना होगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा : डिजिटल लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
दूसरी ओर बता दें कि कोरोना वायरस के चलते ग्राहक बैंक शाखा जाने से बचें और डिजिटल लेनदेन का इस्तेमाल करें। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने का काम किया है। बैंक की तरफ से अगले तीन माह तक डिजिटल लेनदेन को पूरी तरह से मुफ्त कर दिया गया है। मतलब इन तीन माह दौरान डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों से बैंक जीरो शुल्क चार्ज करेगा। बैंक ने स्टे सेफ बैंक सेफ टैगलाइन के साथ इस मुहिम को लागू किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद अन्य बैंकों की ओर से अपने ग्राहकों के लिए इस तरह का पहल शुरू की जा सकती है। बैंक ऑफ बड़ौदा कि माने तो उनकी तरह से अपने ग्राहकों को बेहतर और निर्बाध बैंकिंग सुविधा देने के लिए डिजिटल लेनदेन में छूट दी गई है। बैंक ने कहा कि यह वक्त खुद को और बैंक को सुरक्षित रखने का है। ऐसे में लोगों को सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी और इस पहल में बैंक ग्राहकों की पूरी मदद करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications