सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। सोना अपने उच्चतम स्तर से 6000 रुपए तक नीचे लुढ़क गया, जबकि चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई रेट से 18000 रुपए तक गिर गई। ऐसे में धनतेरस-दिवाली तक सोना और सस्ता होने की उम्मीद की जा सकती है।

तो धनतेरस-दिवाली से पहले सोने की कीमत में आई इस गिरावट का फायदा आप भी उठा सकते हैं। अगर आप भी सोना में दिलचस्पी रखते है तो आपने ये देखा होगा कि सोने की कीमत में पिछले एक महीने से मंदी की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से अब तक करीब 6000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ चुकी है। 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 57 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर गई थी। जिसके बाद सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है।
धनतेरस के लिए अभी बुकिंग करें सोना
सोने के प्रति लोगों का आकर्षण किसी से छिपा नहीं है। हर शुभ मौके पर सोना खरीदने की परंपरा रही है। इसके अलावा शादी-ब्याह में भी सोने के लेन-देन होते रहे हैं। आज सोना सिर्फ परंपरा की वजह से ही नहीं, निवेश के लिहाज से भी खरीदा जाता है। इस वजह से ही सोने ने इस साल अपना रिकॉर्ड हाई बनाया और 57 हजार प्रति 10 ग्राम का भाव पार कर गया। हालांकि रिकॉर्ड स्तर से अभी सोना करीब 5500 रुपये डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। इन सब हालात में सवाल यह उठता हैं कि क्या दिवाली के पहले निवेशकों को सोने में दांव लगाना चाहिए या अभी इंतजार करना चाहिए। जानकारों की माने तो सोना खरीदने का अभी सही समय है, दिवाली के आस पास इसमें फिर तेजी आएगी। ऐसे में धनतेरस के मौके पर अभी सोना की बुकिंग करवाना बेहतर रहेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की भूमिका
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव भी हो सकते हैं। अमेरिकी इकोनॉमी का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ता है, ऐसे में वहां चुनावों के कारण जो अनिश्चितता दिख रही है, उसकी वजह से भी लोगों में सोने के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। बता दें कि केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक सोने के भाव इस पर भी निर्भर करेंगे कि अमेरिका में अगला राष्ट्रपति कौन बनता है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन हैं। जो बिडेन अगर राष्ट्रपति बनते हैं तो तो सोना और ऊपर जाएगा। इसके विपरीत अगर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं क्योंकि वह इक्विटी मार्केट को सपोर्ट करते हैं तो सोना को नीचे जाना चाहिए लेकिन उनके विवादित बयानों के कारण सोना भी चढ़ता है क्योंकि अस्थिरता का माहौल बना रहता है। जो बिडेन के राष्ट्रपति बनने पर इक्विटी मार्केट क्रैश करने की भी संभावना अजय केडिया ने जताई।
महामारी का असर सोने की कीमत पर पड़ा
कोरोना के बढ़ते मामले और पेरिस-लंदन में एक बार फिर लॉकडाउन के कारण दुनिया भर में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका है। इसके चलते सोने को लोग सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं और सोने की मांग बढ़ने के कारण इसकी चमक बढ़ रही है। बता दें कि अजय केडिया का कहना है किस समय निफ्टी का पीई 34 चल रहा है जो बहुत ज्यादा है। अगर यह 25 से 28 होता तो सामान्य कहा जाता। निफ्टी के इतना अधिक होने का मतलब है कि बाजार बहुत महंगा हो चुका है। इसलिए इसमें करेक्शन की गुंजाइश बनी हुई है। ऐसी स्थिति में निवेशकों को सोना ही सुरक्षित निवेश के रूप में दिखता है।
दीवाली तक सोने में उछाल आने के आसार
त्योहारों पर सोने की खपत बढ़ जाती है। दिवाली पर सोने की मांग में तेजी आ जाती है। लोग धनतेरस, दिवाली पर जमकर खरीदारी करते हैं। धनतेरस के अवसर पर सोने की बड़ी खरीदारी होती है। सोने की कीमत में आई तेजी आने की उम्मीद है। दिवाली से पहले धनतेरस पर धातु खरीदने की परंपरा रही है। ऐसे समय में इसकी मांग बढ़ जाती है। ब्रोकरेज फर्म एंजेल ब्रोकिंग में कमोडिटीज एंड करेंसीज रिसर्च के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक दीवाली तक सोना 53-54 हजार तक पहुंच सकता है। इसके बाद सोने में गिरावट आएगी। हालांकि उनका मानना है कि अगले साल सोना 60 हजार के पार जा सकता है। इस तरह से सोने में निवेश की सोच रहे हैं तो आज के भाव पर अगले साल तक अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications