लॉकडाउन में अगर आप भी होंडा बाइक्स लेने का मन बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। आपको होंडा बाइक पर भारी भरकम डिस्काउंट भी मिल सकता।
नई दिल्ली: लॉकडाउन में अगर आप भी होंडा बाइक्स लेने का मन बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। आपको होंडा बाइक पर भारी भरकम डिस्काउंट भी मिल सकता। कोरोना ने वाहनों की बिक्री को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है, जिसके बाद वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह तरह के डिस्काउंट और ऑफर निकाल रही हैं। ऐसे में प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपने व्हीकल पोर्टफोलियो पर कई अलग अलग तरह के ऑफर दे रही है।

ग्राहकों को मिलेगा लोअर डाउन पेमेंट और कैशबैक ऑफर्स
बता दें कि कंपनी के इस ऑफर में इजी ईएमआई से लेकर लोअर डाउन पेमेंट और कैशबैक तक के ऑफर्स शामिल हैं। वहीं सबसे खास बात ये है कि कंपनी के इस स्कीम में होंडा की हाल ही में लांच किए गए वाहन जैसे एक्टिवा 6G, Shine और Grazia जैसे मॉडल्स भी शामिल हैं। तो यदि आप भी इस दौरान नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका हो सकता है।
कंपनी ने इन बैंकों के साथ किया साझेदारी
वहीं अगर कोरोना के कारण आपकी सैलेरी में कटौती हो रही है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। होंडा ऐसे ग्राहकों के लिए ईजी ईएमआई का विकल्प लेकर आया है। कंपनी ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचडीएफसी बैंक के साथ फाइनेंस सुविधा के लिए साझेदारी की है। इस दौरान कंपनी के वाहन खरीदने पर ग्राहक को शुरूआती 3 महीनों तक केवल आधी ईएमआई (मासिक किश्त) देनी होगी। इसके बाद की किश्तों को पूरा जमा करना होगा। ग्राहक 36 महीनों तक के लिए वाहन को फाइनेंस करवा सकते हैं।
ग्राहकों को मिलेगा इस कार्ड से खरीद पर मिलेगा 5 प्रतिशत कैशबैक
कोरोना संकट के दौरान कंपनी ग्राहकों के लिए एक और ऑफर लेकर आई है। इसमें ग्राहक वाहन की कीमत के 95 प्रतिशत तक के अमाउंट को फाइनेंस करवा सकते हैं। यानी की ग्राहक को वाहन की कीमत का महज 5 प्रतिशत अमाउंट ही बतौर डाउन पेमेंट देना होगा। वहीं कंपनी ने ऑफर्स की इस सूची में कैशबैक को भी शामिल किया है, हालांकि यह ऑफर केवल एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारक ग्राहकों के लिए ही है। कंपनी की इस नई स्कीम के तहत ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ही वाहन की पूरी कीमत को चुका सकते हैं। इस खरीद पर ग्राहक को 5 प्रतिशत तक कैशबैक का भी लाभ मिलेगा। बता दें कि, यह स्कीम होंडा के कुछ चुनिंदा डीलरशिप पर ही मौजूद है, इसलिए इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क जरूर करें।
इन वाहनों पर मिलेगा ऑफर्स
बता दें कि होंडा ने हाल ही में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को नए बीएस6 मानक वाले इंजन के साथ अपडेट किया है। इसके अलावां बाजार में नए होंडा एक्टिवा 6G को भी लांच किया गया है। इस स्कीम में कंपनी के मशहूर स्कूटर एक्टिवा से लेकर शाइन, SP125, Livo, CD110 Dream और हाल ही में लांच की गई Grazia स्कूटर भी शामिल है। तो ऑफर्स को देखते हुए आप भी अपने पसंद के वाहन का चयन कर सकते हैं। आपको बता दें कि यहां पर वाहनों के डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। इसलिए ऑफर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी के डीलरशिप से भी जरूर संपर्क करें। कई बार डीलरशिप अपनी तरफ से भी कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट इत्यादि दे देते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications