टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए आय दिन नए प्लान व ऑफर लाती हैं। यहां हम बात कर रहे है सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की, जो कि बेहतर प्लान व ऑफर करने में पीछे नहीं है।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए आय दिन नए प्लान व ऑफर लाती हैं। यहां हम बात कर रहे है सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की, जो कि बेहतर प्लान व ऑफर करने में पीछे नहीं है। बीएसएनएल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को कॉल करने पर कैशबैक दे रही है। तो अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं तो कॉल पर पैसे बचा सकते हैं।

हां ये बात सच है कि बीएसएनएल अपने ग्राहकों को अलग-अलग कीमत वाले ढेरों प्लान ऑफर करती है। बता दें कि कंपनी ने अपने 6 पैसे कैशबैक ऑफर की वैलिडिटी को 31 मई यानी कि लॉकडाउन 4.0 के आखिरी दिन तक के लिए बढ़ा दिया है। मालूम हो कि लैंडलाइन यूजर्स के लिए कंपनी ने इस ऑफर को पिछले साल लॉन्च किया था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को वॉइस कॉल के बदले 6 पैसे का फायदा होता है। तो चलिए जानते हैं क्या है यह ऑफर और कैसे इसे ऐक्टिवेट कराया जा सकता है।
जानिए कैसे करें ऑफर ऐक्टिवेट
- इस ऑफर के तहत उन यूजर्स को 6 पैसा कैशबैक मिल रहा जो पांच मिनट से ज्यादा की लैंडलाइन कॉल करेंगे।
- 6 पैसा कैशबैक ऑफर को ऐक्टिवेट करने के लिए 'ACT 6 paisa' लिखकर 9478053334 पर टेक्स्ट मेसेज सेंड करना होगा।
- यह कैशबैक ऑफर बीएसएनएल वायरलाइन, ब्रॉडबैंड और फाइबर-टू-द-होम सब्सक्राइबर्स के लिए भी उपलब्ध है।
- इस ऑफर के बारे में यूजर्स को बीएसएनएल तमिलनाडु के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई।
- इस ऑफर को बीएसएनएल ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। कंपनी ने यह ऑफर तब पेश किया था जब रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स से दूसरे नेटवर्क्स पर की जाने वाली कॉल्स के बदले प्रति मिनट 6 पैसे लेने की शुरुआत की थी।
रिचार्ज अमाउंट पर मिलेगी 4 प्रतिशत की छूट
बीएसएनएल के इस कैशबैक ऑफर को यूजर्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कंपनी इसे इससे पहले भी कई बार एक्सटेंड कर चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ लॉकडाउन में यूजर्स की मदद करने के लिए कंपनी ने रिचार्ज अमाउंट पर 4 प्रतिशत की छूट भी देने का ऐलान किया है। इस छूट का लाभ उन यूजर्स को मिलेगा जो दूसरे बीएसएनएल अकाउंट को रिचार्ज करते हैं। यह ऑफर लैंडलाइन की प्रत्येक कॉल पर लागू होगा। लेकिन कैशबैक 5 मिनट से अधिक समय वाली कॉल पर ही मिलेगा। यानि अगर आप 5 मिनट से कम समय तक बात करते हैं तो कैशबैक की सुविधा नहीं मिलेगी।
बीएसएनएल वाई-फाई से 30 मिनट तक मुफ्त में चलाएं हाई स्पीड इंटरनेट
जल्द ही बीएसएनएल देशभर के गांवों और शहरों में वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने जा रही है। एक लिमिट तक बीएसएनल की वाईफाई सेवा का इस्तेमाल मुफ्त में किया जा सकेगा। जिस इलाके में वाई-फाई नेटवर्क लगाया जाएगा उसे वाईफाई हॉटस्पॉट जोन कहा जाएगा। बता दें कि बीएसएनएल वाईफाई हॉटस्पॉट की शुरुआत वाराणसी से होने रही है। बीएसएनएल वाईफाई से कनेक्ट हो जाने के बाद आप 30 मिनट तक मुफ्त में इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे, उसके बाद आपको कूपन खरीदने की जरूरत होगी। खबर की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications