अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसी बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है।
नई दिल्ली: अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसी बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है। पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन रोज-रोज ऑफिस जाना किसी को पसंद नहीं। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। घर बैठे इन टॉप 11 तरीकों से ऐसे करें मोटी कमाई

अमूल के डेयरी बिजनेस में निवेश के जरिए अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। अमूल के डेयरी बिजनेस के लिए कोई भी इसकी फ्रेंचाइजी ले सकता है। फ्रेंचाइजी के जरिए काफी मुनाफा हो सकता है। अमूल फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। छोटे निवेश में हर महीने नियमित कमाई की जा सकती है। ऐसे में अमूल की फ्रेंचाइजी लेना फायदे का सौदा है। अच्छी बात तो ये है कि इसमें नुकसान ना के बराबर होने की गुंजाइश होती है।
कम लागत लगा कर शुरु कर सकते बिजनेस
अमूल बिना किसी रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। यही नहीं, अमूल की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च भी बहुत ज्यादा नहीं है। 2 लाख से लेकर 6 लाख रुपए खर्च करके अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। कारोबार की शुरुआत में ही अच्छा खासा प्रॉफिट कमाया जा सकता है। फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपए की बिक्री हो सकती है। फ्रेंचाइजी लेने के लिए जगह पर भी निर्भर करता है। अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है। पहली अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्योस्क की फ्रेंचाइजी और दूसरी अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी। अगर आप पहली वाली में निवेश करना चाहते हैं तो 2 लाख रुपए निवेश करने होंगे। वहीं अगर दूसरी फ्रेंचाइजी लेने का सोच रहे हैं तो 5 लाख का निवेश करना होगा। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25 से 50 हजार रुपये देने होंगे।
कमीशन भी देनी पड़ती
अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्ट्स के मिनिमम सेलिंग प्राइस यानी एमआरपी पर कमीशन देती है। इसमें एक मिल्क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्क प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है। अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम, शेक, पिज्जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 फीसदी कमीशन मिलता है। वहीं, प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अमूल प्रोडक्ट्स पर कंपनी 10 फीसदी कमीशन देती है। बात करें अगर जगह की तो आप अमूल आउटलेट लेते हैं तो आपके पास 150 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। जबकि अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए।
अमूल फ्रेंचाइजी की अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
- अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो retail@amul.coop पर मेल करके भी जानकारी ले सकते हैं।
- वहीं अमूल की फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी लेने के लिए आप http://amul.com/m/amul-scooping-parlours इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- इसके अलावा अमूल की फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी के लिए https://amul.com/m/amul-franchise-business-opportunity पर भी क्लिक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications