नई दिल्ली, जुलाई 13। आज हर कोई अपना बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहा है। भारत में सरकार के वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया के आह्वान के बाद से युवाओं में अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की चाहत तेजी से जगी है। वैसे तो हर किसी के दिमाग में रोज कई बिजनेस आइडिया आता है लेकिन सही समय पर सही आइडिया का चुनाव ही आदमी को आगे लेकर जाता है। अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और ढेर सारी योजनाओं को लेकर अगर-मगर की स्थिति में हैं तो हम आज आपको समय के अनुकूल एक बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे। आज कल हर जगह पिले बल्ब और सीएफएल का प्रयोग लगभग बंद हो गया है। मार्केट में हर जगह एलईडी लाइट ही दिख रही हैं। आज हम आपसे एलईडी बल्ब मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस आइडिया के बारे में बात करेंगे।
एलईडी मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस
आप अपने बजट के हिसाब से छोटा या मध्यम एलईडी उत्पादन प्लांट खोल सकते हैं। एलईडी संस्थान शुरू करने से पहले बल्ब मेकिंग का कोर्स जरुर कर लेना चाहिए क्योंकि अगर आपको विषय पर पकड़ होगी तो आप साथी कर्मचारियों के साथ बेहतर कोआपरेट कर पाएंगे। अगर आपके पास बजट अच्छा है तो आप कई सारे एलईडी मैनुफैक्चरिंग यूनिट के प्रोडक्ट का होलसेल से भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। होलसेल से भी आप की कमाई लाखों में होगी।
एलईडी मेकिंग कोर्स कैसे करें
अगर आप छोटे स्तर पर एलईडी बल्ब मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करना चाहते हैं और आपके पास कोई टेक्निकल नॉलेज नहीं है तो आपको एलईडी मेकिंग कोर्स जरुर कर लेना चाहिए। आप राज्य के आईटीआई संस्थान में बल्ब मेकिंग कोर्स को चुन सकते हैं या फिर केन्द्र सरकार के कौशल विकास योजना में भी दाखिला ले सकते हैं। इस कोर्स में आपको बल्ब बनाने के तरीकों के बारे में बेसिक से इंटरमीडिएट लेवल की जानकारी दी जाएगी। अगर आपने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई की है तो आप यह बिजनेस बहुत ही आसानी से शुरू कर सकते हैं। राज्य के आईटीआई संस्थान में भी एलईडी बनाने संबंधित ट्रेनिंग कराई जाती है।
Led Bulb Manufacturing में कितनी लागत आयेगी
अगर आप छोटे लेवल पर ही एक अच्छा एलईडी मेकिंग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको 2 लाख से 6 लाख तक खर्च करना होगा। अगर आपने इतने लागत से भी बिजनेस शुरू किया तो आप 50,000 हजार तक आसानी से कमा सकते हैं। एलईडी बल्ब की मांग बाजार में बहुत है। इसलिए एलईडी मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस करना घाटे का सौदा नहीं हैं।
किन मशीनों की होगी जरूरत
सोल्डरिंग मशीन का दाम 300-400 रुपए
डिजिटल मल्टीमीटर का दाम 500-550 रुपए के बीच
टेस्टर क़ीमत की कीमत 550-600 रुपए के बीच
सीलिंग मशीन की क़ीमत 1350-1400 रुपए के बीच
एलसीआर मीटर : क़ीमत : रू 2450-2600 रुपए के बीच
स्माल ड्रिलिंग मशीन का दाम 1800-2000 रुपए होगा
लक्स मीटर 1250-1400 के किमत में आएगा
रॉ मैटेरियल्स की कीमत मैटेरियल के क्वालिटी पर डिपेंड करेगी
लेड चिप्स 1250 रुपए के आस-पास
रेक्टिफिएर मशीन आपको 9-10/ रुपए प्रति युनिट पड़ेगी प्
हीट सिंक डिवाइस की क़ीमत 400 रुपए के आस-पास होगी
1 पीस प्लास्टिक बॉडी की क़ीमत 50 रुपए आएगी
रिफ्लेक्टर प्लास्टिक ग्लास की कीमत 5 रुपए प्रति यूनिट होगी
कनेक्टिंग वायर आपको 480-500 रुपए के बीच मिलेगी
आपको इन सभी सामानों की जरूरत थोक मात्रा में पड़ेगी, आप https://dir.indiamart.com से सामान थोक में मंगा सकते हैं।
कैसे करे रजिस्ट्रेशन
आपको अपने बिजनेस को एक फर्म के तौर पर एमएसएमई ऑफिस में रजिस्टर कराना होगा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications