बिजनेस शुरू करना चाहते है तो हमारी खबर जरुर पढ़ें। नौकरी के अलावा भी जब घर में पैसा आता है तो सब को अच्छा लगता है। हर कोई जल्दी और आसानी से पैसा कमाना चाहता है।
नई दिल्ली, मार्च 17। बिजनेस शुरू करना चाहते है तो हमारी खबर जरुर पढ़ें। नौकरी के अलावा भी जब घर में पैसा आता है तो सब को अच्छा लगता है। हर कोई जल्दी और आसानी से पैसा कमाना चाहता है। लोग पैसा पाने के लिए व्यापार विकल्प खोज रहे हैं, इसी बात को ध्यान में रखकर आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिसे आप घर से ही शुरू कर सकते है। ऐसे में आप घर बैठे छोटे-मोटे बिजनेस शुरू कर सकते हैं, इनमें भी नौकरी से ज्यादा कमाई होने की पूरी संभावना है। ऐसा ही एक बिजनस है पापड़ बनाने का बिजनेस, जिसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। इसे आप बहुत ही कम पैसों से शुरू कर सकते हैं और अगर आपके पापड़ का स्वाद यूनीक और खास रहा तो आप मोटी कमाई भी कर सकते हैं।

कैसे करें पापड़ बनाने का बिजनस
भारत सरकार के नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) ने इसके लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इसमें मुद्रा स्कीम के तहत 4 लाख रुपये का लोन सस्ते रेट पर मिल जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 6 लाख रुपये के टोटल निवेश से करीब 30,000 किलो की प्रोडक्शन कैपेसिटी तैयार हो जाएगी। इस कैपिसिटी के लिए 250 वर्गमीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इस खर्च में फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल दोनों शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिक्स्ड कैपिटल में 2 मशीन, पैकेजिंग मशीन इक्विपमेंट जैसे खर्च शामिल हैं और वर्किंग कैपिटल में स्टाफ की तीन महीने की सैलरी, तीन महीने में लगने वाला रॉ मैटेरियल और यूटिलिटी प्रोडक्ट का खर्च शामिल है। इसके अलावा इसमें किराया, बिजली, पानी, टेलीफोन का बिल जैसे खर्च भी शामिल है।
लाइसेंस लेने की जरूरत भी पड़ेगी
पापड़ बनाने में तमाम दालों को पीस कर उनमें मसाले मिलाकर उनसे पापड़ बनता है। इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेला जाता है और फिर सुखाया जाता है। घर में महिलाएं दिन में 2-3 घंटे का वक्त निकाल कर भी पापड़ बना सकती हैं। बड़े लेवल पर बिजनस करना है तो तमाम मशीनें लगानी होंगी। ऐसे में आपको अधिक पैसों की जरूरत होगी, जो मुद्रा लोन से पूरी हो सकती है। अगर आप कंपनी खोलना चाहते हैं और अपने पापड़ बड़े लेवल पर देश भर या विदेशों तक बेचना चाहते हैं तो आपका कंपनी के लाइसेंस से लेकर फूड रेगुलेटर्स के एफएससएआई जैसे लाइसेंस की जरूरत भी पड़ेगी।
बिजनेस शुरू करने में सरकार करेगी मदद
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम से कम 250 वर्ग फुट की जगह की जरूरत होगी। इसके अलावा 3 अनस्किल्ड लेबर, 2 स्किल्ड लेबर और एक सुपरवाइजर की जरूरत होगी। इसे शुरू करने के लिए आपको 4 लाख रुपये का लोन मिल जाएगा। इसके बाद आपोक सिर्फ 2 लाख रुपये निवेश करना है। लोन लेने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। लोन की राशि 5 साल तक लौटा सकते हैं।
कैसे बेचें पापड़
ध्यान देने वाली बात ये है कि पापड़ बनाने का कोई फायदा नहीं होगा अगर आप उसे बेच नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर आप छोटे लेवल पर अपने घर से पापड़ बनाना शुरू करते हैं तो पहले अपनी सोसाएटी, गांव या मोहल्ले में पापड़ की सप्लाई कर सकते हैं। आस-पास की दुकानों पर भी पापड़ के लिए संपर्क कर सकते हैं। अगर बड़े लेवल पर बिजनस करना है तो पहले अच्छे से मार्केट रिसर्च करें, देखें की बाकी कंपनियों के पापड़ की कीमत क्या है और सेलिंग स्ट्रेटेजी क्या है। पूरी रिसर्च कर लें, ताकि लाखों रुपये लगाने के बाद ये ना सोचना पड़े कि बिजनस बंद करना है।
कितनी होगी कमाई
पापड़ तैयार करने के बाद आपको इसे थोक मार्केट में बेचना होगा। इसके अलावा रिटेल दुकानों, किराना स्टोर, सुपर मार्केट से संपर्क बनाकर भी इसकी सेल बढ़ाई जा सकती है। एक अनुमान के मुताबिक अगर कुल 6 लाख रुपये लगाने पर पर आराम से 1 लाख रुपये महीने की कमाई हो सकती है। इसमें आपका प्रॉफिट 35000-40000 तक हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications