टू-व्हीलर्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने अपने बेहद लोकप्रिय एक्टिवा 125 स्कूटर पर एक स्पेशल कैशबैक ऑफर शुरू किया है। इस बेहतरीन ऑफर के तहत एक्टिवा पर कैशबैक मिल रहा
नई दिल्ली, मार्च 2। टू-व्हीलर्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने अपने बेहद लोकप्रिय एक्टिवा 125 स्कूटर पर एक स्पेशल कैशबैक ऑफर शुरू किया है। इस बेहतरीन ऑफर के तहत एक्टिवा पर कैशबैक मिल रहा है। मौजूदा समय में जहां ज्यादातर टू वीलर कंपनियां अपने मॉडल्स की कीमत बढ़ा रही हैं, ऐसे में एक्टिवा पर मिल रहा यह कैशबैक ऑफर ग्राहकों को जरूर अट्रैक्ट कर सकता है। भारत में इस स्कूटर की सीधी टक्कर सुजुकी एक्सेस 125 और टीवीएस जुपिटर 125 से होती है। तो ऐसे में अगर आप खरीदारी करना चाहते है तो इस महीने होंडा एक्टिवा पर सबसे तगड़ा ऑफर पा सकते है।

5,000 रुपये तक का कैशबैक
इस स्कूटर की खरीद पर आप 5,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई पर लेन पर मान्य होगा। और कंपनी न्यूनतम लेनदेन राशि 30,000 रुपये पर पांच प्रतिशत (5,000 रुपये तक) का कैशबैक देगी।
मात्र 3,999 रुपये के डाउन पेमेंट पर मिलेगा स्कूटर
इसके अलावा, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) एक्टिवा 125 स्कूटर को मात्र 3,999 रुपये के डाउन पेमेंट (शुरुआती भुगतान) और 5 लाख रुपये के इंश्योरेंस के साथ उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने इस ऑफर को सिर्फ एक सीमित समय के लिए पेश किया है। ये सभी ऑफर 31 मार्च तक ईएमआई ट्रांजैक्शन पर मान्य हैं।
ऑफर का फायदा एक्टिवा 6जी स्कूटर पर भी
कंपनी ने कहा है कि यह ऑफर डीलरशिप के आधार पर अलग हो सकते हैं। इसलिए इस ऑफर के तहत इस स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों से अपील किया है कि वे ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरों से संपर्क करें। इस ऑफर का फायदा एक्टिवा 125 के अलावा एक्टिवा 6जी स्कूटर पर भी उठाया जा सकता है।
जानें फीचर्स के बारे में
इसमें दिए गए ख़ास फीचर्स के कारण ही इसका ये मॉडल बाजार में इतना पॉपुलर है। इस स्कूटर में होंडा इको टेक्नोलॉजी, एसीजी साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और होंडा एनहैंस्ड स्मार्ट पावर जैसे फीचर्स दिए गए है। इसमें साइलेंट स्मार्ट फीचर भी है जो स्कूटर को बिना आवाज किये स्टार्ट करता है। ये एक्टिवा का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इसका इंजन फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक के साथ आता है। इसमें 124 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है।
जानिए क्या है कीमत
होंडा एक्टिवा 125 3 वेरिएंट्स,स्टैंडर्ड, एलॉय और डीलक्स के साथ आता है। बात करें इसकी कीमत की तो वर्तमान में इस स्कूटर के एंट्री लेवल स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 70,629 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) और डीलक्स वेरिएंट की कीमत 87,187 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
हाल ही में लॉन्च हुई 3 बाइक-स्कूटर
बीते 2 महीने में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लवर्स के लिए एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं, जो देखने में तो शानदार है हीं, साथ ही उनके फीचर्स के साथ ही बैटरी रेंज और स्पीड भी काफी जबरदस्त हैं। आज हम आपके लिए हाल ही में लॉन्च इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में से दो शानदार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की पूरी जानकारी लेकर आए हैं, जो कि बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ही टॉर्क क्रैटोस और कोमाकी रेंजर जैसे इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल हैं। इलेक्ट्रिक वीइकल स्टार्टअप कंपनी बाउंस ने बीते दिनों भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बाउंस इनफिनिटी लॉन्च किया, जिसकी कीमत 68,999 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है। बिना बैटरी के इसकी कीमत महज 36,000 रुपये है। जबकि इलेक्ट्रिक बाइक टॉर्क क्रैटोस की कीमत 1.02 लाख रुपये से लेकर 1.17 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। वहीं, इलेक्ट्रिक क्रूजर कोमाकी रेंजर की कीमत 1.68 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications