ईपीएफओ अपने ग्राहकों को कई ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करता है। इस तरह की सुविधा ईपीएफ ग्राहकों को उनके खाते में योगदान के विवरण तक पहुंचने में सक्षम बनाती है।
नई दिल्ली: ईपीएफओ अपने ग्राहकों को कई ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करता है। इस तरह की सुविधा ईपीएफ ग्राहकों को उनके खाते में योगदान के विवरण तक पहुंचने में सक्षम बनाती है। तो अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपका पीएफ कटता हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप यह पता करना चाहते हैं कि आपके प्रोविडेंट फण्ड (पीएफ) खाते में कितना पैसा जमा है तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जानकारी पाने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक एसएमएस भेजना होगा। कुछ ही सेकंड में बैलेंस की जानकारी एसएमएस जरिए आपको मिल जाएगी। इसके लिए ईपीएफओ ने एक नंबर जारी किया हुआ है। इसके साथ ही ऑनलाइन और एसएमएस सर्विस से भी पीएफ बैलेंस पता किया जा सकता है। बता दें कि इसके अलावा ऑनलाइन या एसएमएस से भी PF राशि का पता लगाया जा सकता है।

ऑनलाइन क्लेम के लिए कुछ शर्तें
- आपका यूएएन एक्टिवेटेड होना चाहिए।
- आपका वेरिफाइड आधार यूएएन के साथ लिंक्ड होना चाहिए।
- आईएफएससी कोड के साथ बैंक खाता यूएएन के साथ लिंक होना चाहिए।
जानिए ऑनलइन कैसे निकाल सकते हैं पैसे
- पीएफ निकालने के लिए कर्मचारी को सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर लॉगइन करना पड़ेगा।
- वेबसाइट खुलते ही आपको राइट साइड पर यूएएन और पासवर्ड और कैप्चा डालना होगा। जिसके बाद साइन इन पर क्लिक करें।
- अब इस खोले गए पेज पर, आप पेज के दाईं ओर कर्मचारी प्रोफ़ाइल देख सकते हैं। अब 'मैनेज' टैब पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से केवाईसी चुनें।
- यहां पर Services ऑनलाइन सेवाओं के टैब पर क्लिक करें, और ड्रॉप-डाउन सूची से Form (फॉर्म -31,19,10सी और 10डी) का चयन करें।
- इस तरह आप मेंबर की डिटेल्स यहां देख सकते हैं। अब वैरिफाई करने के लिए और 'हां' पर अपने बैंक खाते के अंतिम चार अंक दर्ज करें।
- अगले पेज पर फॉर्म नंबर 31 का चयन करें। इसके बाद आपको यहां ‘I want to apply for' लिखा हुआ आएगा जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- अंत में ‘Proceed for online claim' पर क्लिक करें।
- इस तरह 3 दिन में आपके आपके बैंक अकाउंट में पैसा आ जाएगा।
जानिए कैसे पता करें एसएमएस से पीएफ बैलेंस
- एसएमएस के जरिए पीएफ खाते में जमा रकम का बैलेंस जानने के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही एसएमएस भेजना होगा।
- ईपीएफ एसएमएस के जरिए दस भाषाओं में बैलेंस जाने की यह सुविधा देता है।
- यहां आप अंग्रेजी, हिन्दी, तेलुगू, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कननड, मलयालम, तमिल और बंगाली में प्राप्त कर सकते हैं।
- एसएमएस के जरिए बैलेंस जानने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN के साथ जिस भाषा में जानकारी चाह रहे हैं उस भाषा के पहले 3 अक्षरों के साथ एसएमएस 7738299899 पर भेजना होगा।
- जैसे कि अगर आप अंग्रेजी में संदेश प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए EPFOHO UAN ENG टाइप कर 7738299899 पर भेजना होगा।
- इस तरह दूसरी भाषाओं के लिए एसएमएस करना होगा। अगर आपको बैंलेस का मैसेज नहीं आता है तो आप टोल फ्री नंबर 1800118005 पर बात कर सकते हैं।
यूएएन नंबर नहीं है तो ऐसे करें पता
- अगर, आपको यूएएन नंबर पता नहीं है तो आप इसको खुद से चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए आप इस लिंक http://uanmembers.epfoservices.in/check_uan_status.php पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक पेज खुलेगा, उसमें मांगी गई जानकारियां भरें।
- इसमें राज्य का नाम, सिटी का नाम, इस्टेबलिशमेंट कोड और पीएफ अकाउंट नंबर भरना होगा और चेक स्टेटस बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपको एक मैसेज दिखेगा, जिसमें यह बताया गया होगा कि आपको यूएएन नंबर मिला है या नहीं।
- अगर आपको यूएएन नंबर मिल गया है तो आप इसके लिए अपनी कंपनी से पता कर सकते हैं।
जानिए क्या होता है यूएएन नंबर
- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) सुविधा देता है।
- इसके जरिए ईपीएफओ सदस्य अपने यूनिवर्सल पीएफ अकाउंट को रियल टाइम बेसिस पर देख सकता है।
- अगर, वह जॉब चेंज करता है पीएफ खाता बदले की जरूरत नहीं होगी।
- यूएएन नंबर के जरिए वह अपना पीएफ खाते को नई कंपनी में ट्रांसफर कर सकता है या मैनेज कर सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications